Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : स्व. कुशाल चंद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू, मानसिक विकास में शतरंज जैसे खेल की भूमिका महत्वपूर्ण – विधायक जेठानंद व्यास
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : स्व. कुशाल चंद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू, मानसिक विकास में शतरंज जैसे खेल की भूमिका महत्वपूर्ण – विधायक जेठानंद व्यास

charlineraj_admin June 22, 2024 1 minute read
Chess competition starts in Bikaner

Chess competition starts in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को बेसिक पीजी कॉलेज में शुरू हुई. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे. उन्होंने कहा कि मनुष्य के मानसिक विकास में शतरंज जैसे खेल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. आयोजकों द्वारा की गई पहल सराहनीय है. इससे नए शातिरों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन किए जाए. यही कुशाल चंद व्यास जैसे दिवंगत खेल प्रेमियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि बीकानेर में खेलों की समृद्ध परंपरा रही है. युवाओं के कंधों पर इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा ने कहा कि बच्चों को कोई ना कोई खेल जरूर खेलना चाहिए. बच्चे सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखें और नया सीखने का प्रयास करें. खनिज अभियंता एमपी पुरोहित ने कहा कि खेलों में भविष्य निर्माण की अपार संभावनाएं हैं. ऐसी प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित होनी चाहिए.

आयोजन समन्वयक रामजी व्यास ने बताया प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 128, महिला वर्ग में 56 और सीनियर वर्ग में 41 सहित कुल 225 शातिर भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। पहले दिन दो-दो राउंड खेले गए. अगले दो दिनों में पांच चक्र और खेले जाएंगे. उन्होंने स्व. कुशाल चंद व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला.

इस अवसर पर विधायक ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की और मोहरे चलाकर इसकी विधिवत शुरुआत की. शिव कुमार व्यास ने बताया कि विजेताओं को नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी. एड. अजय व्यास ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन बीडी हर्ष ने किया. ऑर्बिटर की भूमिका भानु आचार्य, आनंद व्यास, बी डी हर्ष, कपिल पवार, हर्षवर्धन हर्ष, ऋषि राज व्यास, एस एन करनानी तथा शिव शंकर बोहरा ने निभाई.

इस दौरान शतरंज संघ के प्रतियोगिता निदेशक एड. एस एल हर्ष, एड. अजय पुरोहित, न्यायाधीश महेश शर्मा, लखपत राय व्यास, सुनील बोड़ा, बृज रतन व्यास, डॉ. राज नारायण व्यास, हरि शंकर हर्ष, जानकी देवी व्यास, दिनेश शर्मा, शैलेश गुप्ता, अमित व्यास, केशव व्यास, महेंद्र रंगा, अशोक मारू, गिरिराज मोहता और राजेश सुथार सहित अनेक लोग मौजूद रहे. दूसरे दिन के खेल प्रातः 9 बजे से खेले जाएंगे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : नशा निषेध जन जागरूकता पखवाड़ा, पीबीएम अस्पताल में कोटपा एक्ट के बारे में दी जानकारी
Next: बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कालू में 33 जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण, अब किसानों को मिल सकेगी पूरी बिजली

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.