बीकानेर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डांडिया-गरबा महोत्सव ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 के पोस्टर का विमोचन किया. इस दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं भाजपा नेता महावीर रांका सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. Char Line News Rajasthan और Bikaner Event Planner की ओर से आयोजित यह महोत्सव 18 अक्टूबर को द पार्क पैराडाइज में होगा. कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. बीकानेर में ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. महोत्सव में डांडिया-गरबा के रंगों के बीच संगीत और मनोरंजन की विशेष शाम सजाने की तैयारियां जोरों पर है.
