बीकानेर से अजमेर उर्स में शिरकत करने हेतु ख्वाजा हिंद के राजा एकता कमेटी के तत्वावधान में 211 पैदल जायरीनों का जत्था आज पठानों की मस्जिद, फड़ बाजार क्षेत्र से विधिवत रूप से रवाना हुआ. प्रस्थान से पूर्व जायरीनों ने पूरे उत्साह के साथ नारे लगाए “अजमेर वही जाता है जिसे ख्वाजा बुलाता है” तथा “ये दीवाने कहाँ चले-अजमेर चले, अजमेर चले.” इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कमेटी के सदर इश्तियाक अहमद नागौरी एवं उप सदर अफरीदी पठान ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान जायरीनों के ठहराव, भोजन, स्नान तथा चिकित्सा सेवा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ ख्वाजा हिंद के राजा एकता कमेटी द्वारा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी.

कमेटी के कोषाध्यक्ष गुलाम जिलानी ने जानकारी दी कि यह जत्था बीकानेर से पलाना, देशनोक, श्रीबालाजी, नागौर एवं मेड़ता सिटी होते हुए अजमेर शरीफ पहुँचेगा. यात्रा के सुचारु संचालन हेतु सेवादारों का एक दल भी साथ रवाना हुआ है. सेवादारों में प्रमुख रूप से फिरोज भिस्ती, बिल्लू पठान, रेहान खान, पवन खुडिया, कायम पठान, आदम शाह, शब्बीर पडिहार, सद्दाम गौरी, हाजी सलीम, जावेद भुट्टा, खादिन, खालिद, बबलू खोखर, राजू भाई, महबूब पठान, कंपोडर इमरान, गौरू धातक, आफरीन पठान सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे. अंत में जायरीनों ने पुनः नारे लगाते हुए अजमेर शरीफ की ओर प्रस्थान किया.

