Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • पिछले दो वर्षों में विकास के अनेक कार्य हुए, 2026 में बीकानेर नई ऊंचाइयां छुएगा- सुमित गोदारा
  • आयोजन
  • सियासत

पिछले दो वर्षों में विकास के अनेक कार्य हुए, 2026 में बीकानेर नई ऊंचाइयां छुएगा- सुमित गोदारा

charlineraj_admin December 26, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-12-26 at 8.45.05 PM

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

”म्यूजियम सर्किल पर 125 करोड़ की लागत से बनेगा आरओबी, डीपीआर तैयार”

”55 करोड़ की लागत से बन रही कबीर वाटिका जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी”

”पहली बार 15-15 करोड़ की लागत से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बन रही सड़कें”

”सोलर के चलते हम किसानों को दिन में उपलब्ध करवा पा रहे बिजली”

बीडीए और नगर निगम में एक ही स्थान पर वर्षों से बैठे कार्मिकों को बदलने के निर्देश

अगले डेढ़ साल में नाली, पाल टूटने और सड़कें खराब होने का मुद्दा ही गौण हो जाएगा

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में जिले में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। अब वर्ष 2026 बिल्कुल अलग साल होगा, बीकानेर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा। म्यूजियम सर्किल पर आरओबी को लेकर 125 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। कोटगेट, सांखला अंडरब्रिज कार्य अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा। 55 करोड़ की लागत से कबीर वाटिका बनकर तैयार होगी जो बीकानेर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जल्द इलैक्ट्रिक सिटी बस शुरू होंगी। 4 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी। एक ही छत के नीचे सभी सरकारी कार्यालय हों, इसको लेकर मिनी सचिवालय का प्रस्ताव भी भिजवाया जाएगा।

पहली बार 15-15 करोड़ की लागत से प्रत्येक विधानसभा में बन रही सड़कें
श्री गोदारा ने शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 करोड़ रुपए सड़कों के विकास को लेकर दिए गए। मार्च तक शहर की लगभग सभी सड़कों का कार्य पूर्ण हो जाएगा। शहर के चौराहों को आगामी 2 महीने में ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य लंबित कार्यों को भी जल्द पूर्ण करवाएंगे।सफाई कर्मियों को ड्रेस में जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा कि लोग भी रोड़ पर कचरा ना फेंके । उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के सहयोग से बीडीए की स्थापना की गई। उसकी नई बिल्डिंग से लोगों को राहत मिलेगी। नई कॉलोनियों बसाई जा रही हैं। ताकि शहर का विकास हो।

सोलर के चलते हम किसानों को दिन में उपलब्ध करवा पा रहे बिजली
श्री गोदारा ने कहा कि जब जब विकास हुआ है, प्राकृतिक चीजों पर असर पड़ा है। सोलर लगने से हम किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवा पा रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। हरियालो राजस्थान अभियान के जरिए करोड़ों पेड़ लगाए गए हैं। मूंगफली खरीद को लेकर पहली बार 42 सेंटर बनाए गए। कुल 72 हजार 512 टोकन जारी किए गए। अब तक 10 हजार 838 टोकन मूंगफली की तुलाई हो चुकी है। दो महीने तक तुलाई जारी रहेगी। पर्यटन के क्षेत्र में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली से वंदे भारत और एयर कनेक्टिविटी रेगुलर हो चुकी है। भारतमाला के जरिए गुजरात और पंजाब से सीधे जुड़ चुके हैं।

बीडीए और नगर निगम में एक ही स्थान पर वर्षों से बैठे कार्मिकों को बदलने के निर्देश
खाद्य मंत्री ने कहा कि बीडीए और नगर निगम में एक ही स्थान पर बैठे कार्मिकों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों के जायज कामों में कर्मचारी रोड़ा ना अटकाए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं निर्माण कार्य में गुणवत्ता खराब नजर आ रही है तो आमजन और पत्रकार भी इसको लेकर जागरूक रहें और जिला प्रशासन तक बात पहुंचाएं।

अगले डेढ़ साल में नाली, पाल टूटने और सड़कें खराब होने का मुद्दा ही गौण हो जाएगा
उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ साल में नाली, पाल टूटने, सड़कें खराब होने का मुद्दा ही गौण हो जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पूगल में आयोजित हुआ ग्रामीण समस्या समाधान शिविर
Next: बड़ी खबर…सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस को SP कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में बड़ी सफलता

Related Stories

collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
bjp_1558841352
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

charlineraj_admin May 27, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.