Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में बनाया जाए मल्टीपर्पज स्टेडियम, विधानसभा में विधायक ताराचंद सारस्वत ने उठाई मांग
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में बनाया जाए मल्टीपर्पज स्टेडियम, विधानसभा में विधायक ताराचंद सारस्वत ने उठाई मांग

charlineraj_admin July 23, 2024 1 minute read
Sridungargarh MLA Tarachand Saraswat in the assembly

Sridungargarh MLA Tarachand Saraswat in the assembly

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – श्रीडूंगरगढ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को युवा एवं खेल मामलात तथा उद्योग पर अपनी बात रखी तथा युवाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मल्टी परपज स्टेडियम बनाने की आवश्यकता जताई. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सैंकड़ों युवा राज्य व नेशनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं. इन्हें पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाना आज की जरूरत है, जिससे युवा खेलों के माध्यम से अपना विकास कर और आगे बढ़ सके.

विधायक सारस्वत ने अग्निवीर योजना के लिए तहसील स्तर काउंसलिंग केंद्र खोलने की मांग उठाई. जिससे इस योजनाओं से जुड़ी भ्रांतियां दूर की जा सकें. विधायक सारस्वत ने परंपरागत खेलो को बढ़ावा के चौपड़, गुल्ली डंडा, काला हाथी, कुश्ती और पहलवानी आदि के विकास के लिए मांग रखी. उन्होंने कहा युवा क्षेत्र की पूंजी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए युवाओं के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है.

उद्योग पर चर्चा करते हुए विधायक सारस्वत ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रीको द्वारा और अधिक स्थान आवंटित होती है तो कृषि आधारित उद्योगों का निर्माण हो सकेगा, जिससे रोजगार के साधन बढ़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र में मूंगफली, चना, बाजरा, ग्वार, मोठ, सरसों आदि मुख्य फसलों का उत्पादन होता है मूंगफली की आवक सीजन में 50-60 हजार बोरी प्रतिदिन होती है. पर रीको की सुविधाओं के अभाव में उद्योगों की कमी से किसानों को अपनी फसलें बाहर भेजनी पड़ती हैं, जिससे तहसील को राजस्व का नुकसान तो होता ही है साथ किसानों को अधिक खर्चा उठाना पड़ता है.

विधायक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा क्षेत्र के लखासर गांव में पोटाश का खनन शुरू करने और इस पर अधिक काम करने की आवश्यकता है. पोटाश का उपयोग यूरिया में होता है, तो नैनो यूरिया बनाने में मदद मिलेगी. पोटाश के खनन से भारत की बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में कार्य कर सकेंगी, जिससे क्षेत्र में विकास के साथ समृद्धि भी आएगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि आधुनिक प्रकल्पों जैसे ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र, नैनो यूरिया छिड़काव आदि संभावनाओं को लेकर कोशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएं. साथ ही सोलर से जुड़े प्रोजेक्ट, वाहन रिपेयरिंग आदि कोर्स से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएं, जिससे युवा व्यवसाय प्रारंभ कर पाएंगे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : विकसित भारत.विकसित राजस्थान 2047 की परिकल्पना पर राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र के लिए कार्यशाला का आयोजन
Next: जयपुर : बंधुआ श्रमिक को पुनर्वास के लिए एक से तीन लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने का प्रावधान -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.