बीकानेर में अंगदान महादान के प्रति लोगों में धीरे-धीरे ही सही जागरूकता लगातार बढ़ती नजर आ रही है. पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत गार्ड रामनिवास बिश्नोई के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्र दान करने का फैसला लिया है. दो दिन पहले 8 मार्च को सुबह करीब 6:00 बजे बाबू लाल बिश्नोई पुत्र हरचंद्र राम उम्र 56 साल की अस्पताल में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई. इसके बाद ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज सीएमओ डॉ एलके कपिल एवं नर्सिंग ऑफिसर श्योपत गोदारा सहित अन्य सह कर्मियों ने परिवार को प्रेरित कर नेत्र दान के लिया प्रोत्साहन किया. इसके बाद उनके परिजनों रामनिवास बिश्नोई एवं हनुमान बिश्नोई ने नेत्र दान करने का निर्णय लिया एवं सहमति प्रदान कर इस प्रेरणादायी कार्य को सम्पन्न कराया.

बीकानेर में आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के द्वारा यह नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई. नेत्र दान टेक्निशियन निलेन्द्र सिंह ने समय रहते सुरक्षित रूप से कॉर्निया एकीकृत किया. ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज CMO एलके कपिल ने बताया कि अंग दान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और आगे आए जिससे किसी की मृत्यु उपरांत भी कई लोगों को जीवन बचा सके. नर्सिंग ऑफिसर जिलाध्यक्ष श्योपत गोदारा ने सभी परिवार जनों का आभार व्यक्त किया और बाबूलाल बिश्नोई के कार्यों की तारीफ की जीवन से पहले और बाद के नेक कार्य की प्रशंसा की. इस नेक कार्य के लिए परिवारजनों को सभी ने प्रशंसा पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया और नेक कार्य की सराहना की.
