चौधरी भीमसेन बालो उद्यान में शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की. पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा – “स्वतंत्रता संग्राम में इन वीरों की देशभक्ति और योगदान शब्दों से परे है. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को राष्ट्र हमेशा नमन करेगा.” राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा – “मातृभूमि की आजादी के लिए उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.” कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर ने कहा – “मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना सर्वस्व लुटा देने वाले इन वीर सपूतों की गाथाएं युगों तक गूंजती रहेंगी.” जयदीप सिंह जावा (प्रदेश महासचिव SMD) ने कहा – “इन क्रांतिकारियों ने सिद्ध किया कि राष्ट्रप्रेम से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं है. अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष हर भारतीय के लिए एक मिसाल है.”
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, गजेंद्र सिंह सांखला, सुमित वल्ल्भ कोचर, मनोज चोधरी, जयदीपसिंह जावा, गोपालराम कुकन्ना, अर्जुनराम कुकना, आशादेवी स्वामी, एडवोकेट सकीना खान, अब्दुल रहमान लोदरा, गोवर्धनलाल मीणा, जितेंद्र नायक, अकबर जोया, महेंद्रसिंह राठौर, डीसी गहलोत, नितिन वत्सश, महबूब रंगरेज, गोपी राम बिश्नोई, विकास रावत, एजाज पठान, बलराज नायक और पूर्व पार्षद पप्पू गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे.
