Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में सुनी आमजन की समस्याएं, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में सुनी आमजन की समस्याएं, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

charlineraj_admin March 23, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-03-23 at 6.57.37 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को लूणकरणसर में प्रातः 10 से सायं 7 बजे तक मैराथन जनसुनवाई की. इस दौरान आमजन के लगभग ढाई सौ परिवाद प्राप्त हुए. मंत्री श्री गोदारा ने इनके निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं अन्य को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने श्री गोदारा के समक्ष पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, पेंशन चालू करवाने, कॉलेजों और स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी करने जैसे प्रकरण रखे। लूणकरणसर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी के बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

मंत्री श्री गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी, नियमित जनसुनवाई करें और आमजन को राहत दें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही ना हो।

इस दौरान श्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले ढाई वर्षो में क्षेत्र को अनेक सौगातें दी गई है। आज लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ रहा है। प्रत्येक गांव को स्तरीय सड़कों से जोड़ा जा रहा है। अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को 24 घंटे बिजली मिलना शुरू हो गई है। पहली बार बीस से अधिक जीएसएस स्वीकृत हुए हैं। शिक्षण संस्थानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षित लूणकरणसर, विकसित लूणकरणसर’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चलाए गए गिव अप अभियान की पूरे देश में सराहना हुई है। यह अभियान जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहां की केंद्र और राज्य सरकार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसुवनाइयों के दौरान आमजन की समस्या के समाधान के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा तथा आवश्यकताओं का फीडबैक भी मिलता है। इसके मद्दनेजर नियमित रूप से जनसुनवाई के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

क्षेत्र को समर्पित किए विकास कार्य

श्री गोदारा ने जनसुनवाई के पश्चात विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने गणगौर मैदान में मुख्य द्वार निर्माण कार्य, मैदान की चारदीवारी को ऊंचा करने, कांटेदार फिनिशिंग, मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। श्री गोदारा द्वारा पशु फाटक की चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस पर 7.49 लाख रुपये व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मंगलवार को बम्बलू में करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास, ग्रामीणों को देंगे कई सौगातें

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा मंगलवार को बम्बलू में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और ग्रामीणों को कई सौगातें देंगे।

मंत्री श्री गोदारा प्रातः 10 बजे पशु हॉस्पिटल भवन का शिलान्यास करेंगे। इसकी अनुमानित लागत 46.50 लाख रुपये है। इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन का लोकार्पण करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

श्री गोदारा द्वारा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी पर रेलिंग लगाने एवं पेंटिंग कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इस पर 8 लाख 58 हजार रुपये व्यय हुए हैं। वहीं परिसर की चारदीवारी को ऊंचा करने के कार्य का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिसकी लागत 5 लाख 24 हजार रुपये आई है।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विदेशी संवाददाता से उबर ड्राइवर स्टीव का नजरिया, मेहनतकश प्रवासियों पर नीतियों को लेकर उठे सवाल, पहली सुबह की कमाई, यात्रियों की जिंदगी और व्यवस्था पर तीखा सवाल
Next: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 10 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.