बीकानेर कांग्रेस में कथित रूप से पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल के वायरल ऑडियो-वीडियो से घमासान बरकरार, आज एक तरफ कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा के नेतृत्व में था विरोध प्रदर्शन तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री मेघवाल ने शिवबाड़ी बाईपास फार्म हाउस पर रखी कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक, गांधी पार्क में 5 अप्रैल को प्रस्तावित विशाल आमसभा की तैयारियों को लेकर मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श और चर्चा की, दिनभर दोनों कार्यक्रमों को लेकर सियासी गलियारों में रही चर्चा, पूर्व मंत्री मेघवाल ने भाजपा सरकार पर बिजली, पानी, सड़क और प्रशासनिक अव्यवस्था का लगाया आरोप, 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने लिया ऐतिहासिक सभा का संकल्प, 5 अप्रैल को दोपहर 1 बजे गांधी पार्क पहुंचने की अपील, साथ ही हार के डर से चुनाव टालने की भी कही बात, कहा – सरकार के खिलाफ जनता में है भारी आक्रोश, जिला संगठन को भी लिया निशाने पर, निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा – ना कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस और ना ही किया कोई बड़ा आंदोलन, सोशल मीडिया के जरिए झूठ फैलाने का लगाया आरोप, युवा कार्यकर्ताओं को गुमराह कर पार्टी को कमजोर करने का लगाया आरोप, वायरल वीडियो और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की रखी मांग, कहा – प्रदेश नेतृत्व करे मामले में हस्तक्षेप, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन में भाजपा समर्थकों के भी शामिल होने का किया दावा, झूठ और भ्रम फैलाकर भीड़ जुटाने का लगाया आरोप.
