Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जिले का नाम अच्छा है सबको मिलकर इसे और अच्छा करना है – जिला कलेक्टर निशांत जैन
  • आयोजन
  • सार समाचार

जिले का नाम अच्छा है सबको मिलकर इसे और अच्छा करना है – जिला कलेक्टर निशांत जैन

charlineraj_admin April 2, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-04-02 at 7.06.39 PM

बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि जिले का नाम अच्छा है हम सबको मिलकर इसका नाम और अच्छा करना है. बिजली, पानी, सड़क इत्यादि से संबंधित विभागों का रिस्पांस इमीडियेट हो. इन विभागों से संबंधित आमजन की परिवेदनाओं का समाधान तत्काल होना चाहिए. सरकार की बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति में संबंधित विभाग शिथिलता नहीं बरते.

विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं व मेजर प्रोजेक्ट्स की ली जानकारी

जिला कलेक्टर निशांत जैन गुरुवार को जॉइन करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय लेने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं व मेजर प्रोजेक्ट्स के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी ली.

आमजन को रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ना हो परेशानी

जिला कलेक्टर ने कहा कि राशन, पानी, बिजली, पेट्रोल समेत आमजन की रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित विभाग बहुत ध्यान रखे. लोगों को परेशानी ना हो. गर्मी के मौसम में पीने के पानी को लेकर समर कंटीजेंसी प्लान में कोई ढिलाई ना बरती जाए.

बजट घोषणाओं की क्रियान्विति संबंधित विभाग करे

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बजट घोषणाओं को लेकर कहा कि बजट घोषणाओं में बजट लाने से लेकर उनको पूरा करवाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है. बजट घोषणाओं को लेकर संबंधित विभाग इन घोषणाओं से संबंधित फाइल को कंप्लीट करवाए.

जिला हर जगह अच्छी रैंक के साथ रहे

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला हर जगह अच्छी रैंक के साथ रहे. इसको लेकर सभी विभाग कार्य करें। इसका लाभ संबंधित विभाग को भी मिेलेगा. साथ ही कहा कि सोमवार को विभिन्न विभागों की होने वाली बैठकों में आपसी समन्वय से सभी विभाग कार्य करें. कहीं दिक्कत हो तो मुझसे बात करें. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभाग और भी अच्छे रिजल्ट के साथ काम करेंगे.

बैठक में नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानिचामी ,सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडेय, एडीएम सिटी रमेश देव, एसडीएम बीकानेर महिमा कसाना, आईएएस स्वाति शर्मा, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव ऋषि पांडे, डीआईजी स्टांप मनीषा लेघा समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा आश्रम के बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
Next: LPG और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और खपत की जिला कलक्टर ने की समीक्षा, गेहूं खरीद केन्द्रों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जाना

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.40.25 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस

charlineraj_admin May 3, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.