Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश
  • अपराध
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

charlineraj_admin April 2, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-04-02 at 8.14.02 PM

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बीकानेर रेंज में आयोजित उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने की. बीकानेर के मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में रेंज आईजी सहित बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों के पुलिस अधीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के आरंभ में बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने रेंज की समग्र आपराधिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया.

बैठक के दौरान डीजीपी शर्मा ने रेंज में अपराध की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए जिलेवार एनडीपीएस, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की. उन्होंने सीमावर्ती जिलों के कारण यहां होने वाले अपराधों पर विशेष नजर रखने और हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी प्रकार के गंभीर अपराधों में प्रभावी मॉनिटरिंग और निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही जिलेवार संगठित अपराधों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई का भी मूल्यांकन किया.

उन्होंने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एनटीएफ और पुलिस को समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने ड्रग्स पर विशेष फोकस करने की दृष्टि से सभी एसपी को सप्ताह में एक दिन ड्रग्स के विरुद्ध कार्यवाही को समर्पित करने को कहा. डीजीपी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी ड्रंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीडिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस रखें. उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की समीक्षा करते हुए इनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण (क्वालिटी डिस्पोजल) पर विशेष जोर दिया.

इसके अलावा गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए. डीजीपी शर्मा ने युवा शक्ति का सदुपयोग करने की दृष्टि से युवा सीएलजी बनाने की बात कही. डीजीपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा पुलिसिंग के आधुनिकीकरण पर भी विशेष बल दिया गया. बैठक में एडीजी क्राइम बिपिन पांडे, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: LPG और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और खपत की जिला कलक्टर ने की समीक्षा, गेहूं खरीद केन्द्रों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जाना
Next: दो साल का रिश्ता…विवाद-झगड़ा और आखिरकार एक बना हत्या का शिकार तो दूसरा हत्यारा, खाजूवाला थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.