Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला, आयोजित, कृषि आदान निरीक्षक को बीज, उर्वरक, पेस्टीसाइड के अधिकाधिक नमूने लेने के लिए किया निर्देशित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला, आयोजित, कृषि आदान निरीक्षक को बीज, उर्वरक, पेस्टीसाइड के अधिकाधिक नमूने लेने के लिए किया निर्देशित

charlineraj_admin July 25, 2024 1 minute read
Agricultural Monthly Technical Workshop in Bikaner

Agricultural Monthly Technical Workshop in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर कृषि अनुसंधान केन्द्र, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को अतिरिक्त निदेशक (कृषि) डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ एस आर यादव और काजरी अध्यक्ष डॉ. नवरत्न पंवार की अध्यक्षता में मासिक तकनीकी कार्यशाला आयोजित हुई. मासिक तकनीकी कार्यशाला में जुलाई में की गए कृषि क्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. आगामी अगस्त में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई. कृषि वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा, डॉ. एच एल देशवाल, डॉ. बीडीएस नाथावत, डॉ. दीपक सरोलिया ने खरीफ फसल प्रबन्धन, कीट व व्याधि प्रबन्धन व पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज खरीफ पर चर्चा की.

कृषि विभाग द्वारा वैज्ञानिकों के साथ तीन टीमें बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य करते हुए किसानों को कीट व्याधि पहचान, सर्वे व रोकथाम के आवश्यक उपायों के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि मौसम में उतार-चढाव के कारण व अधिक तापमान व वातावरणीय नमी की अनुकूलता के कारण खरीफ फसलों में प्रकोप की सम्भावना रहती है. उन्होंने बताया कि रेपिड रोविंग सर्वे में कपास की फसल में क्षेत्र में कुछ स्थानों पर सफेद मक्खी का प्रकोप सामने आया है.  आर्थिक हानि स्तर से अधिक प्रकोप होने पर फसल उत्पादन में नुकसान की सम्भावना रहती है.

Agricultural Monthly Technical Workshop in Bikaner

मूंगफली फसल में कुछ स्थानों पर सफेद लट एवं काॅलर रूट बीमारी का प्रकोप पाया गया, जो कि आर्थिक हानि स्तर से कम पाया गया है. सफेद मक्खी उपचार के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल की 0.3 एमएल मात्रा या मिथायल डेमोटॉन 25 प्रतिशत ईसी की 2 एमएल प्रति लीटर प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 400-500 लीटर पानी की मात्रा में घोल बनाकर छिड़काव कर नियंत्रण करें. सफेद लट नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोप्रिड 300 एमएल प्रति हेक्टेयर की दर से सिंचाई के पानी के साथ देने हेतु किसानों को निर्देशित किया गया. लोह तत्व की कमी के कारण खरीफ फसलों में पीलापन की समस्या के लिए फेरस सल्फेट 5 प्रतिशत व 1 प्रतिशत सिटिर्क अम्ल का 500 लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव करें.

मासिक तकनीकी कार्यशाला में खण्ड बीकानेर के कृषि, उधानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारीगण व विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक गणों ने भाग लिया. कार्यशाला में कृषि विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी, डॉ दयाशंकर शर्मा, उपनिदेशक यशवन्ती, अमर सिंह, भैराराम गोदारा, रधुवर दयाल सुथार, राजूराम डोगीवाल, सुभाष विश्नोई कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, ओमप्रकाश तरड, प्रदीप चौधरी, ममता, कन्हैया लाल सारस्वत आदि ने भाग लिया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : आर-कैट और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उन्नत आईटी कौशल सीखने का अवसर
Next: बीकानेर : वाल्मिकि समाज ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर विरोध प्रदर्शन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.