Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : आर-कैट और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उन्नत आईटी कौशल सीखने का अवसर
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : आर-कैट और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उन्नत आईटी कौशल सीखने का अवसर

charlineraj_admin July 25, 2024 1 minute read
Agreement between R CAT BTU

Agreement between R CAT BTU

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और रोजगार योग्यता को बढ़ाने की दिशा में राजस्थान सेंटर ऑफ़ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट) ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के साथ एक एमओयू किया है. इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती हुई आईटी प्रौद्योगिकियों में वैश्विक मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र और औद्योगिक प्रशिक्षण तक पहुंच प्रदान करना है.
इस एमओयू से बीटीयू और इसके संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को अपने तकनीकी और सॉफ्ट स्किल्स को बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे वे रोजगार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे. बीटीयू के रजिस्ट्रार आर.के.मीणा और संयुक्त निदेशक,सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग रणवीर सिंह ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए.  इस अवसर पर सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, डॉ. वाई.एन. सिंह( प्राचार्य, यूनिवर्सिटी कॉलेज), डॉ अल्का स्वामी,  सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग उप निदेशक गगन भाटिया, आर कैट सलाहकार हिमांशु शर्मा, दीपेश रामावत रहे.
बीटीयू के रजिस्ट्रार आर के मीणा ने कहा कि आर-कैट और बीटीयू के बीच सहयोग से प्रदेश के युवाओं को प्रौद्योगिकी उद्योग में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक रणबीर सिंह ने कहा कि आर कैट और बीटीयू के बीच यह एमओयू नवीनतम प्रौद्योगिकियों के बड़े अवसर लाएगा. इसका उद्देश्य उद्योगों में विशेषज्ञों की मांग को पूरा करना है. यह बीटीयू विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा.
इस एम ओ यू के माध्यम से  विद्यार्थियों को एप्पल, एडोब, ऑटोफिना रोबोटिक्स, सिस्को, ईसी काउंसिल, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, फाइटेक, रेड हैट, एसएएस, वीएमवेयर सहित उन्नत पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण दिए जाएंगे. संयुक्त निदेशक राठौड़ ने बताया कि आर कैट के तहत आईटी के बुनियादी पाठ्यक्रम, क्विज-ए-थॉन छात्रवृत्ति, अग्रणी तकनीकी कंपनियों के साथ सहयोग में व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, शिक्षकों के कौशल को बढ़ाने के लिए फैकल्टी विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त ए आई ब्लॉकचेन, (साइबर सुरक्षा): एम्बेडेड सिस्टम्स रोबोटिक्स सीआरएम जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली), डेवऑप्स जैसे विषयों में भी प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं. इस एम ओ यू से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वैश्विक प्रमाणन, तकनीकी हुनर के साथ प्लेसमेंट में भी मदद मिल सकेगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : MGSU में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन, प्रतिवेदन के माध्यम से सरकार को दिये जायेंगे सुझाव – प्रो. मनोज दीक्षित
Next: बीकानेर : कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला, आयोजित, कृषि आदान निरीक्षक को बीज, उर्वरक, पेस्टीसाइड के अधिकाधिक नमूने लेने के लिए किया निर्देशित

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.