बीकानेर पुलिस की ओर से एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत लगातार नशे के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. बज्जू थाना पुलिस ने थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर के नेतृत्व में मिठडिया रोड तेजपुरा फांटा पर कार्रवाई करते हुए 502 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त के साथ मनीष बिश्नोई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बज्जू खालसा निवासी मनीष बिश्नोई पुत्र धीमाराम विश्नोई उम्र 22 साल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है. मामले की जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी को सौंपी गई है. कार्रवाई में बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर के अलावा सउनि ओमप्रकाश, कानि. सुरेश कुमार, कानि. महावीर व कानि. जोगेन्द्र जाखड़ शामिल रहे.
