श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ RUIDP के अधिकारियों द्वारा मारपीट मामले में पूर्व मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार को जबरदस्त घेरा है. गहलोत ने कहा कि भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ RUIDP के अधिकारियों द्वारा मारपीट प्रदेश में बढ़ती जा रही अराजकता का प्रतीक है. एक सत्ताधारी विधायक के साथ ही यदि ऐसी मारपीट होगी तो आम जनता की क्या स्थिति होगी ? सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले, जनता के बीच सरकार का इकबाल खत्म होता जा रहा है.
