राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां आज बीकानेर प्रवास पर रहेंगे. प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. डॉ. पूनिया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे आज दोपहर 12:00 बजे जोड़बीड़, बीकानेर स्थित आईसीएआर – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे.
इसके बाद डॉ. सतीश पूनिया सायं 4:00 बजे जिला उद्योग संघ, बीकानेर में भाजपा बीकानेर शहर एवं भाजपा बीकानेर देहात के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित छात्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. जहां वे कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं प्रेरणादायी जीवन पर मार्गदर्शन देंगे. भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने डॉ. सतीश पूनिया के दौरे की पूरी जानकारी दी.

