बीकानेर मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के उचित मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है. बीकानेर मंडल पर इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से 163.81 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 142.49 करोड़ रूपये की आय हुई थी. इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 14.96 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है.
इसी प्रकार मंडल पर अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून माह तक 19.89 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 19.20 करोड़ रूपये की आय हुई थी. इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 3.59 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है. इसी प्रकार मंडल पर मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून माह तक 143.64 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 142.83 करोड़ रूपये की आय हुई थी. इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में .57 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है.
इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून माह तक 84.07 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 68.99 करोड़ रूपये की आय हुई है. इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 21.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 411.41 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 373.51 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वितीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
बीकानेर रेल मंडल द्वारा रेल आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है, मंडल सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, प्रभावी विपणन रणनीति एवं ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण अपना रहा है. इसके साथ ही माल ढुलाई प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, जिससे यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून माह तक 127.64 लाख यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 121.12 लाख यात्रियों ने मंडल पर यात्रा की थी. इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून माह में मंडल पर एक्सप्रेस गाड़ियों की समयपालानता 96.6 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है. उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है.

