बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में एक बार फिर जयदयाल डूडी ने बाजी मार ली है. अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में डूडी ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्रवणकुमार नैण को 92 मतों के अंतर से शिकस्त दी. दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जयदयाल डूडी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. जीत के साथ ही डूडी दूसरी बार बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं. चुनाव मैदान में डूडी ने श्रवणकुमार नैण को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा. जीत के बाद मंडी व्यापारियों और समर्थकों ने जयदयाल डूडी का जोरदार स्वागत किया. रामकिशन तर्ड़ ने किसान का हल भेंट कर डूडी का अभिनंदन किया. वहीं बड़ी संख्या में मंडी व्यापारियों ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया. कच्ची आढ़त संघ का अध्यक्ष मंडी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, कृषि जिंसों के व्यापार से जुड़े मुद्दों, टैक्स संबंधी मामलों और प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में संघ के चुनाव को लेकर मंडी व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भंवरलाल गोदारा, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, पूगल मंडी अध्यक्ष रामदयाल सारण, अजय डूडी, मनोज मूण्ड, सहीराम तर्ड, राजू गोदारा, नौरंगदेसर के पूर्व सरपंच रामनिवास कूकणा, प्रभुदयाल गोदारा, कालूराम सियाग और रामकिशन तर्ड़ सहित बड़ी संख्या में समर्थक और मंडी व्यापारी मौजूद रहे. जयदयाल डूडी के दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद अब मंडी व्यापारियों को उनसे व्यापारिक समस्याओं के समाधान और कृषि जिंसों के कारोबार से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने की उम्मीद है.

