बीकानेर एसीबी ने एक ट्रैप की बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉवर ग्रिड के DGM देवेश को नब्बे हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है. रिश्वत की यह राशी ठेकेदार से ली जा रही थी. एसीबी के Adsp आशीष कुमार की अगवाई में CI इन्द्र कुमार ने इस ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया है. Adsp आशीष कुमार ने बताया कि CI इंद्र कुमार एंड टीम मौके पर है. फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है. बता दें कि ACB के DG गोविन्द गुप्ता के निर्देशन में राजस्थान भर में ACB लगतार कार्रवाई को अंजाम देकर भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रही है.
