बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन आज ओचक निरीक्षण करने श्री डूंगरगढ़ के उपखंड के पुनरासर गांव पहुंचे जहां उन्होंने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. गांव के हनुमानजी मंदिर में उन्होंने दर्शन किए इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया. जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे जिला कलेक्टर द्वारा अस्पताल में मौजूद रोगियों से भी अस्पताल के बारे में फीडबैक लिया गया. अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए और सभी को समय पर अस्पताल आने के निर्देश जारी किए गए ताकि राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का आम जन को समय पर लाभ मिल सके. जिला कलेक्टर का श्रीडूंगरगढ़ आने का कार्यक्रम था लेकिन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का समय हो जाने के कारण वह बीकानेर के लिए वापस रवाना हो गए.

