Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति

charlineraj_admin August 21, 2026 1 minute read
collagefdfd (1)

बीकानेर में आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से मंथन हुआ.

मुख्य वक्ता रवींद्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ मैदान में उतरना है. संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा नगर निगम में मजबूत जनादेश प्राप्त करेगी. उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संगठन संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की परीक्षा हैं. प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने में जुटे.

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं निकाय प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता से सीधे जुड़ने का अवसर हैं. कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्रभावी रूप से पहुंचाएं. प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी पूंजी है. प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम, बेहतर समन्वय और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी चुनावी तैयारियों को नई गति देगी.

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं. आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है. मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने किया.

जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जीव-जंतु बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, बिहारी लाल बिश्नोई, जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, सह प्रभारी राजेश तनेजा, महावीर सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य, सुशीला कंवर राजपुरोहित, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, रमजान अब्बासी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र राजवी, बाबूलाल गहलोत, संपत पारीक, दिलीप पूरी, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एड. कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता दुष्यंत तंवर, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, वेद व्यास, सुभाष वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, अनु सुथार, आनंद सिंह भाटी, सांगीलाल गहलोत, श्याम सुंदर चौधरी, भगवान सिंह मेड़तिया, इंद्रा व्यास, अजय खत्री, नरसिंग सेवग, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, हरीश भोजक, मुकेश बन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से बीकानेर के विधायकों की शिष्टाचार भेंट, कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई

Related Stories

778957961_2110523752927939_8877126036586063999_n
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से बीकानेर के विधायकों की शिष्टाचार भेंट, कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई

charlineraj_admin August 21, 2026
778767498_28290464763911367_799412487889966637_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटते ले गया डंपर, हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

charlineraj_admin August 20, 2026
WhatsApp Image 2026-08-20 at 3.33.38 PM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

नामांकन फॉर्म मिलने शुरू, बीकानेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के लिए भाजपा संभाग कार्यालय में आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध

charlineraj_admin August 20, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से बीकानेर के विधायकों की शिष्टाचार भेंट, कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई
  • बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटते ले गया डंपर, हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम
  • नामांकन फॉर्म मिलने शुरू, बीकानेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के लिए भाजपा संभाग कार्यालय में आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध
  • राष्ट्रीय नियुक्तियों पर बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में हर्षोल्लास, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

  • डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ
  • सावधान पायलट साहब, आख़िर जीवन का सवाल है…एयर इंडिया के सभी ग्रुप पायलटों की होगी अतिरिक्त जांच, प्रतिबंधित पदार्थ या दवाओं की मौजूदगी की होगी पड़ताल, ट्रेनिंग और पोस्ट-फ्लाइट के दौरान भी जांच
  • चौतिना कुआं क्षेत्र में 50 साल पुरानी पाइपलाइन से पेयजल संकट, कांग्रेस ने SE को सौंपा ज्ञापन
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर कोलासर में भाजपा पदाधिकारियों का डेरा
  • नोखा में गुरु रविदास जयंती पर ‘कलश रज वंदन यात्रा’ स्वागत समारोह, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – उनका जीवन और उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के लिए रहेगा सदैव प्रेरणादायी

You may have missed

collagefdfd (1)
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति

charlineraj_admin August 21, 2026
778957961_2110523752927939_8877126036586063999_n
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से बीकानेर के विधायकों की शिष्टाचार भेंट, कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई

charlineraj_admin August 21, 2026
778767498_28290464763911367_799412487889966637_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटते ले गया डंपर, हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

charlineraj_admin August 20, 2026
WhatsApp Image 2026-08-20 at 3.33.38 PM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

नामांकन फॉर्म मिलने शुरू, बीकानेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के लिए भाजपा संभाग कार्यालय में आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध

charlineraj_admin August 20, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.