बीकानेर में भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में हुई तैयारी बैठक में ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सम्मेलन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, चुनाव सह प्रभारी महावीर सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य, शशि शर्मा, महावीर रांका, रमजान अब्बासी, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, एड. कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार एवं मोहन सुराणा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

