Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : केंद्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अर्जुनराम मेघवाल ने किया संबोधित, कहा – बजट से देश विकसित बनने की ओर होगा अग्रसर
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : केंद्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अर्जुनराम मेघवाल ने किया संबोधित, कहा – बजट से देश विकसित बनने की ओर होगा अग्रसर

charlineraj_admin July 28, 2024 1 minute read
Discussion on Union Budget in Bikaner

Discussion on Union Budget in Bikaner

  • बीकानेर में आयोजित हुआ केन्द्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम, केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव रहीं मुख्य वक्ता
  • केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में नई दिशा और गति प्रदान करेगा – अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री
  • सितंबर से वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से चलेगी – अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री
  • भजनलाल सरकार की अगुवाई में राजस्थान एक विकसित प्रदेश के रूप में विकसित होगा – सुमित गोदारा, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट पर रविवार को बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में बजट परिचर्चा कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव उपस्थित रही. जिसमें बीकानेर के व्यापारी, डॉक्टर, वकील, सी.ए, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बजट पर परिचर्चा हु. जिसमें केंद्रीय महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव में बजट परिचर्चा में कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में नई दिशा और गति प्रदान करेगा.

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा कि आज राजस्थान में पांच साल की निराशा के बाद डबल इंजन की सरकार आई है. डबल इंजन की सरकार आपके प्रदेश का विकास करेगी. ये डबल इंजन की सरकार मोदी की गारंटी की गारंटी को पूरा करेगी, महिला, युवा, किसान, गरीब सबके विकास और विश्वास का बजट है. उसके साथ चिकित्सा, खेल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, रेल के साथ देश के हर क्षेत्र को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है. इस बजट का लाभ मिलेगा और इसके माध्यम से देश के साथ राजस्थान और बीकानेर का भी विकास होगा और आप सभी को विश्वास दिलाते है मोदी की गारंटी को हम पूरा करेंगे.

 

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बजट पर परिचर्चा में कहा बीकानेर के लिए बढ़ी घोषणा आज करता हूं सितंबर से बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन चलेगी. बीकानेर सिरेमिक हब बनेगा, सोलर हब के रूप में बीकानेर विकसित हुआ है. हर घर सोलर के माध्यम से आज तेजी से सोलर का काम हो रहा है, देशनोक करणी माता मंदिर, कोलायत कपिल मुनि धाम पर्यटन क्षेत्र में मजबूत होगा, नरेंद्र मोदी सरकार हर वर्ग हर क्षेत्र को मजबूत करने में लगी है. सेंट्रल विस्टा के माध्यम से सभी मंत्रालय सभी विभाग के छत के नीचे रहेंगे. अग्निवीर योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की योजना है पर विपक्ष को हर विषय पर राजनीति करनी है. इसलिए वो इसका विरोध करने के साथ युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है.

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा ने कहा प्रदेश में भजनलाल सरकार की अगुवाई में राजस्थान एक विकसित प्रदेश के रूप में विकसित होगा. जलजीवन मिशन में 15 हजार करोड़ के कार्य आगामी दिनों में किए जाएंगे, 2027 तक किसान को 6 घंटे दिन में लाइट मिलेगी और लाइट कटौती से छुटकारा मिलेगा, बीकानेर से कोटपुतली तक 295 किलोमीटर तक ग्रीन कोरिडोर सड़क बनेगी, 450 रूपये में उज्जवला गैस मिलने लगी है, किसान को गेहूं का समर्थन मूल्य सबसे पहले राजस्थान में मिला है, 650 करोड़ रुपए राजस्थान सरकार ने किसानों को खाते में डाले है, सरकार बनते ही तीसरे महीने पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का काम भजनलाल सरकार ने किया है.

इस बजट परिचर्चा में विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री भाजपा वासुदेव चावला, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री, श्याम सुंदर चौधरी, महेश मूंड, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, स्वाई सिंह, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, देवीलाल मेघवाल, जितेंद्र सोलंकी, भारती अरोड़ा, कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, सोहन चांवरिया, गोपाल अग्रवाल, गुमान सिंह राजपुरोहित, भूपेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, प्रकाश मेघवाल, उपासना जैन, सरिता नाहटा, राजेश गहलोत, बनवारीलाल शर्मा, रामकुमार व्यास, सुरेश भसीन, छेलू सिंह, सतपाल शेखावत, नारायण चोपड़ा, जसवंत बेद, श्रीकांत ओझा, जयकिशन अग्रवाल, अंकुश चोपड़ा, रघुवीर सिंह, जुगल राठी, कमल आचार्य, पवन चांडक, कैलाश विश्नोई, गोपीकिशन गहलोत, विनोद करोल उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन मोहन सुराणा ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : बजट में नोखा को किया अनदेखा, अब सीएम आए हैं तो क्षेत्र के विकास की करे कुछ घोषणाएं – बिशनाराम सियाग
Next: बीकानेर : कार बाजार एसोसिएशन का मुख्यमंत्री को ज्ञापन, पुरानी कारों के ट्रान्सफर एवं पुनः रजिस्ट्रीकरण पर अप्रत्यासित कर वृद्धि हटाने की मांग

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.