Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : रेंज पुलिस ने एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही में दबोचे 204 अपराधी, 1015 पुलिसकर्मियों की 0236 टीमों ने 1038 जगह दबिश देकर 502 के खिलाफ की कार्यवाही
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : रेंज पुलिस ने एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही में दबोचे 204 अपराधी, 1015 पुलिसकर्मियों की 0236 टीमों ने 1038 जगह दबिश देकर 502 के खिलाफ की कार्यवाही

charlineraj_admin August 1, 2024 1 minute read
Bikaner Range Police Area Domination Proceedings

Bikaner Range Police Area Domination Proceedings

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – अपराध पर लगाम लगाने के लिए बीकानेर रेंज पुलिस आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशन में लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर रही है. बीकानेर रेंज पुलिस की ओर से रेंज के चारों जिलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ दिवसीय विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन चलाया गया जिसमें जिला बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ में 1015 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 0236 टीमों द्वारा कुल 1038 स्थानों पर दबिश दी गई.

कार्यवाही की जानकारी देते हुए रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि समस्त जिला पुलिस अधीक्षक को थानावार एवं ग्रामवार अपराधियों की सूचियां तैयार करने एवं उनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए. सभी जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर वांछित व सक्रिय अपराधियों की सूची तथा रेड टीमें एवं रूट्स तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया गया.

इस एक दिवसीय विशेष अभियान में अधिकतम पुलिसकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और समस्त थानों, ऑफिस, पुलिस लाईन, क्यूआरटी, आरएसी आदि को नियोजित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं टीमों को ब्रीफ कर रवाना किया गया. ऑपरेशन के दौरान रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ में 1015 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 0236 टीमों द्वारा कुल 1038 स्थानों पर दबिश दी गई. अभियान के दौरान कुल 502 अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई. इनमें से 204 स्थाई वारन्टी / उद्घोषित अपराधी / मफरूर / गिरफ्तारी वारन्टी में वान्छित अपराधी पकड़े गए.

आईजी पासवान ने बताया कि साथ ही 173 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा / लोक शांति भंग करते / शराब के नशे में आवागमन में व्यवधान पैदा करते तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए. अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध Arms Act के 01 प्रकरण दर्ज किए गए और 01 अपराधी गिरफ्तार किए गए. इनके कब्जा से एक अवैध पिस्तौल जब्त किए गए. वहीं 19 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए, जिनमें 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया व 1499 लीटर देशी शराब 21 लीटर हथकड़ शराब 01 पिकअप वाहन बरामद किये गये तथा 1000 लीटर लाहण नष्ट की गई.

आईजी पासवान ने बताया कि कार्यवाही में 06 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किये गए, जिसमें गिरफ्तार 08 अपराधियों के कब्जा से 17.93 ग्राम हेरोईन / स्मैक, 60 ग्राम अफीम, 76 किग्रा डोडा पोस्त, जप्त किये गये. तो वहीं 11 प्रकरण जुआ सट्टा व अन्य एक्ट के दर्ज किये गये जिनमें 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 381580 रूपये जूआ राशि व 02 धारदार हथियार बरामद किया गया. इसके अलावा 11 हिस्ट्रीशीटर / हार्डकोर / ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही जघन्य अपराधों में वान्छित 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. अन्य विभिन्न प्रकरणों में कुल 49 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जिला कलेक्टर ने ली आपदा प्रबंधन बैठक, कहा – निचले इलाकों के लिए ओआईसी नियुक्त करें
Next: बीकानेर : उसम के बाद बारिश से राहत लेकिन शहर फिर जाम, अधिकांश क्षेत्रों में भरा पानी, स्कूलों में छुट्टी

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.