Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : प्रभारी मंत्री खींवसर ने जिला स्तरीय वन महोत्सव में किया पौधारोपण, कहा – माइक्रो क्लाइमेट जोन के अनुसार लगाएं पौधे, संरक्षण का लें संकल्प
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : प्रभारी मंत्री खींवसर ने जिला स्तरीय वन महोत्सव में किया पौधारोपण, कहा – माइक्रो क्लाइमेट जोन के अनुसार लगाएं पौधे, संरक्षण का लें संकल्प

charlineraj_admin August 7, 2024 1 minute read
Minister in charge of Van Mahotsav in Bikaner, Khinvsar

Minister in charge of Van Mahotsav in Bikaner, Khinvsar

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में 75वां जिला स्तरीय वन महोत्सव बुधवार को बीछवाल स्थित मरुधरा बायोलाॅजिकल पार्क में आयोजित हुआ. जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ‘एक पौधा मां के नाम’ लगाया. प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत कर देश भर के लोगों से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया. प्रधानमंत्री की यह अपील आज जन आंदोलन बन गई है और देश भर में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है.

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) डाॅ. दुलीचंद मीणा, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) उम्मेद सिंह रतनू, उप वन संरक्षक एस. शरत बाबू, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, श्याम सिंह हाडला, जितेन्द्र सिंह राजवी, भंवर जांगिड़, देवी लाल मेघवाल, अनिल पुरोहित, अनिल आचार्य सहित एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, एमएस काॅलेज की छात्राएं, वन विभाग के कार्मिक सहित आमजन मौजूद रहे.

इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ इनके संरक्षण का संकल्प लेना जरूरी है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में इस वर्ष सघन पौधारोपण किया जा रहा है. प्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है. इसी श्रृंखला में हरियाली तीज के अवसर पर 1 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग हो और प्रदेश को हरा-भरा बनाएं.

चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि सरकार के सतत प्रयासों से आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरुकता आई है. इससे बरसात में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विशाल भू-भाग में फैला है. इसमें कई माइक्रो क्लाइमेट जोन हैं. इसके अनुसार ही पौधे लगाए जाएं, जिससे ये जीवित रह सकें. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज इस बात को भलीभांति जानते थे. उनके लगाए पौधे आज भी हमारे लिए उपयोगी हैं.

इससे पहले प्रभारी मंत्री ने पौधा लगाकर जिला स्तरीय वन महोत्सव की शुरूआत की. इस दौरान खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, जिला प्रमुख मोडाराम, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण किया. संभागीय मुख्य वन संरक्षक हनुमाना राम ने अतिथियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस स्थान को ‘मातृ वन’ के रूप में विकसित किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जिला प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, प्रभारी सचिव रहे मौजूद, कहा – बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, गंभीरता से कार्य करें अधिकारी
Next: बीकानेर : हरियाली तीज पर राजकीय बालिका गृह एवं किशोर गृह में हुआ पौधारोपण

Related Stories

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.