Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कोलायत क्षेत्र के दौरे पर रहीं कलेक्टर-एसपी, विधायक भाटी के साथ जलभराव इलाकों का लिया जायजा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : कोलायत क्षेत्र के दौरे पर रहीं कलेक्टर-एसपी, विधायक भाटी के साथ जलभराव इलाकों का लिया जायजा

charlineraj_admin August 16, 2024 1 minute read
SP-Collector visited Kolayat with MLA

SP-Collector visited Kolayat with MLA

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने विधायक अंशुमान सिंह भाटी के साथ कोलायत क्षेत्र में बरसात के कारण हुई जलभराव की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उपखण्ड स्तरीय अधिकारी साथ रहे. जिला कलक्टर ने झझू से आ रहे बरसाती नदी के पानी के कारण विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया. भारी बरसात के कारण दो स्थानों पर बंधा टूटने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. इस कारण झझू से कोलायत आने वाला रास्ता अस्थाई रूप से बंद किया गया है.

जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क दुरूस्त होने तक यहां आवागमन को बंद रखा जाए. साथ ही भूजल विभाग को पंचायत समिति के साथ बंधा निर्माण कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए. उन्होंने जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों में रहने वाले लोगों को अस्थाई आश्रय स्थलों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए. साथ ही इनके लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि माइंस एसोसिएशन द्वारा यहां सिलिका मिट्टी के थैले उपलब्ध करवाए जाएं. इसके लिए उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से फोन कर चर्चा की.

जिला कलक्टर ने झझू रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पुराने भवन का अवलोकन किया. भारी बरसात के कारण यहां कक्षों में पानी पहुंच गया. उन्होंने यहां उपचाररत मरीजों की शिफ्टिंग के बारे में जाना. उन्होंने कोलायत सरोवर परिसर में पानी की आवक को देखा और कहा कि यहां आवाजाही के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखा जाए. जिला कलक्टर ने लोहिया रोड पर बरसाती पानी के बहाव के कारण हुए नुकसान का अवलोकन किया.

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, तहसीलदार पूनम कंवर, वृत्ताधिकारी पुलिस संग्राम सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश बोहरा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : सादुल क्लब में पूर्व महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा का अनावरण, विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा – सौभाग्य की बात कि वे यहां पैदा हुए
Next: बीकानेर : विधायक व्यास ने किया सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, विद्यालय में विकास कार्यों के लिए 35 लाख रुपए स्वीकृत

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.