Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : उदयपुर में छात्र की हत्या के बाद स्कूल पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रिंसिपल संस्पेंड तो क्लास टीचर को किया एपीओ
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : उदयपुर में छात्र की हत्या के बाद स्कूल पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रिंसिपल संस्पेंड तो क्लास टीचर को किया एपीओ

charlineraj_admin August 21, 2024 1 minute read
Education department action against school after murder of student in Udaipur

Education department action against school after murder of student in Udaipur

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राजस्थान के उदयपुर में बीते दिनों 10वीं कक्षा के छात्र देवराज की हत्या ने प्रदेश को झकझोर दिया. शिक्षा विभाग की जांच में जिस स्कूल में देवराज पढ़ता था, वहां की बड़ी लापरवाही सामने आई है. विभाग नें बड़ा एक्शन लेते हुए स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है, जबकि क्लास टीचर कोे एपीओ किया गया. घटना के दिन मृतक देवराज को उसके दोस्त ही प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन स्कूल स्टाफ की ओर से कोई भी हॉस्पिटल नहीं पहुंचा. यह स्कूल प्रशासन की बड़ी संवेदनहीनता सामने आई है.

देवराज हत्याकांड के मामले को लेकर उदयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने एक कमेटी गठित कर मामले की जांच करवाई. इसके बाद स्कूल प्रशासन की इसमें बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आई. मामले में शिक्षा विभाग ने माना है कि यह घटना होना चिंता का विषय है. स्कूल प्रशासन को विद्यार्थियों के बैग नियमित चेक करने चाहिए. उन्होंने यह भी माना कि घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने में काफी देरी हुई. इन सब रिपोर्ट के बाद स्कूल की प्रिंसिपल इशा धर्मावत को सस्पेंड कर दिया गया. उनका निलंबन काल मुख्यालय बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय रहेगा.

मृतक देवराज और आरोपी छात्र अयान के बीच हुए झगड़े और कातिलाना हमले के मामले में उनके क्लास टीचर राकेश जारोली की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दोनों बच्चों के बीच विवाद होने के बाद भी क्लास टीचर को इसकी जानकारी नहीं लगी. इस मामले में उदयपुर संभाग के संयुक्त निदेशक महेंद्र कुमार जैन ने क्लास टीचर को एपीओ किया है. एपीओ काल में वह मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भैंसरोड गढ़ में उपस्तिथि देंगे.

इधर, हत्याकांड के मामले में देवराज के दोस्तों ने बताया कि चाकू से हमले में देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया. इस पर उसके दो दोस्तों ने प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर देवराज को बीच में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि उनके साथ स्कूल स्टाफ का कोई भी मेंबर साथ नहीं था. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने भी इस बात का खुलासा किया है कि जब घायल देवराज को अस्पताल लाया गया, तब केवल उसके दोस्त ही साथ आए थे. स्कूल का कोई भी मेंबर उनके साथ नहीं था.

उदयपुर में छात्र देवराज की हत्या मामले में स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई. शिक्षा विभाग ने जांच के बाद प्रिंसिपल इशा धर्मावत को सस्पेंड और क्लास टीचर राकेश जारोली को एपीओ कर दिया. बता दें कि घायल देवराज को उसके दोस्तों ने प्रिंसिपल की स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कोई स्टाफ सदस्य मौजूद नहीं था. इंटरनेट सेवाएं बुधवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : ढींगसरी की 12 फुटबॉलर बेटियों व कोच का सम्मान, पूर्व मंत्री भाटी की पहल पर प्रोत्साहन के लिए जुटाए गए करीब 18 लाख रूपए
Next: बीकानेर : बज्जू में प्रदर्शनकारियों-दुकानदार में झड़प, दुकानदार ने मारपीट का मामला करवाया दर्ज, एक प्रदर्शनकारी से भी मारपीट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.