Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : भाजपा बीकानेर देहात व शहर जिले की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला, 1 सितंबर से मिस्ड कॉल कर ले सकेंगे सदस्यता
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : भाजपा बीकानेर देहात व शहर जिले की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला, 1 सितंबर से मिस्ड कॉल कर ले सकेंगे सदस्यता

charlineraj_admin August 25, 2024 1 minute read
Workshop in Bikaner regarding membership campaign of BJP Bikaner rural and urban district.

Workshop in Bikaner regarding membership campaign of BJP Bikaner rural and urban district.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – भारतीय जनता पार्टी के अपने कैडर को बढ़ाने के लिए पूरे देश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को बीकानेर भाजपा देहात व शहर की ओर से भी जिला स्तरीय सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात की सदस्यता अभियान को लेकर संयुक्त कार्यशाला का आयोजन आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य और देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक आईदान सिंह भाटी का संबोधन रहा जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत्व जानकारी दी गई.

भाजपा प्रदेश मंत्री सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक आईदान सिंह भाटी ने बताया भाजपा का संगठन आज देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने जिले में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है.

उन्होंने आगे कहा कि हमें लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, जो विरोधी है उसका भी बांह फैलाकर स्वागत करना है हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी का सदस्य बनाना है जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जाएगा वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी काम को मिशन के रूप मे काम करता है यह अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे.

किसान आयोग अध्यक्ष व बीकानेर संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी ने कहा कि हम सभी पूर्व में सदस्य बने हुए है लेकिन हमारी भी सदस्यता 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी अर्थात हमें 1 सितंबर को पुनः भाजपा का सदस्य बन कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है और साथ ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र चाहे वह मंडल हो चाहे बूथ स्तर समाज के सभी वर्गों के साथ घर-घर संपर्क कर उन्हें भी पार्टी की रीति नीति, राष्ट्रवाद पर चर्चा कर पार्टी का सदस्य बनने हेतु प्रेरित करना है इन्होंने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवा कर इसका शुभारंभ करेंगे.

जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया भाजपा सदस्यता अभियान एक पर्व की तरह है जिसमे हर कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर घर घर जाकर जनसंपर्क कर सदस्य बनाता है प्रदेश कार्यशाला के बाद आज जिला कार्यशाला के बाद 25, 26, 27 अगस्त को बीकानेर जिले के सभी मंडलो की कार्यशाला सम्पन्न होगीं और इस बार बीकानेर शहर और देहात संयुक्त रूप से इस अभियान में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीकानेर में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा. देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा सदस्यता अभियान में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुट जाएं और अभियान के तहत जिले के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में बीकानेर जिले को शीर्ष पर लाने का कार्य करें.

सदस्यता अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है सदस्यता अभियान का आगाज 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सदस्य बनकर करेंगे. इसी के साथ कोई भी क्यूआर कोड स्कैन कर, नमो एप्प, फार्म भरकर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं.

विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, सत्यप्रकाश आचार्य मुमताज अली भाटी, देहात प्रभारी ओम सारस्वत, सदस्यता अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी, स्वाई सिंह ने अपने विचार रखे और जायदा से जायदा सदस्य बनाने की बात कही.

बीकानेर संभाग भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, किसान आयोग चैयरमेन सी आर चौधरी, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड चैयरमेन रामगोपाल सुथार, विधायक जेठानन्द व्यास, विधायक सिध्दि कुमारी, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष देहात जालम सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष शहर विजय आचार्य, अभियान संयोजक सवाई सिंह तंवर, श्याम चौधरी, भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक श्याम सुंदर पंचारिया, मांगीलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, जितेंद्र रजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, गोकुल जोशी, आसकरण भटड, शिव प्रजापत, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता कुणाल कोचर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा, कलम आचार्य, विनोद करोल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, भंवरलाल जांगिड, ओमप्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, जसराज सिंवर, विनोद गिरी गुसाई, सरोज भोभारिया, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, सरोज प्रजापत, नवरतन गिंटाला, खुशबू रतावा, नरेंद्र चौहान, देवीलाल मेघवाल, मनीष सोनी, भंवर जांगिड़ सहित जिले के प्रधान, नगरपालिका चेयरमैन, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : कृष्ण जन्माष्टमी पर “खाओसा” लाया है स्पेशल छप्पन भोग थाली, कान्हा को लगाएं माखन का भोग, हांडी केक और हांडी पेस्टी का लें जायका
Next: बीकानेर : खबर का असर ! महापौर ने सीवरेज और खड्डों से परेशान लोगों को दी तुरंत राहत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.