Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • जयपुर : गैस की सप्लाई देने के बहाने हैदराबाद के एक फ्लैट से दबोचे पेपरलीक के दो इनामी आरोपी, फरारी काट रही सरकारी अध्यापिका भी आई SOG की गिरफ्त में
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

जयपुर : गैस की सप्लाई देने के बहाने हैदराबाद के एक फ्लैट से दबोचे पेपरलीक के दो इनामी आरोपी, फरारी काट रही सरकारी अध्यापिका भी आई SOG की गिरफ्त में

charlineraj_admin July 3, 2024 1 minute read
SOG paper leak accused arrested

SOG paper leak accused arrested

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – पेपरलीक मामलों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस के अनुसार एसओजी दनादन कार्यवाही कर रही है. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा – 2021 समेत 6 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में एसओजी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बुधवार को जोधपुर की साइक्लोन टीम ने तीन आरोपी ओमप्रकाश ढाका, सुनील बेनीवाल और शम्मी बिश्नोई को हिरासत में लिया. एसओजी ढाका और बेनीवाल को हैदाराबाद से पकड़ कर जयपुर लाई. तो वहीं सरकारी टीचर शम्मी को जोधपुर से डिटेन किया था. तीनों फिलहाल एसओजी की हिरासत में है और तीनों से पूछताछ जारी है. डीजीपी यूआर साहू ने जोधपुर की साइक्लोन टीम को बधाई दी है.

तीनों की गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए जोधपुर आईजी विकास कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश ढाका और सुनील बेनीवाल हैदराबाद के एक फ्लैट में छुपे थे, जहां से उन्हें दबोचा गया. जोधपुर की साइक्लोन टीम पिछले दो महीने से इन बदमाशों की रैकी कर रही थी. इस दौरान इनपुट मिला कि ढाका और बेनीवाल हैदराबाद के एक फ्लैट में छुपे हैं. पुलिस टीम ने कई दिनों तक इनकी रैकी की. फिर गैस की सप्लाई देने के बहाने प्लैट में घुसे और दोनों को दबोचा.

आईजी विकास कुमार ने बताया कि शम्मी बरसाना में फरारी काट रही थी और मंगलवार को टीम उसे लेकर जोधपुर पहुंची थी. शम्मी दो महीने से बरसाना में थी. बरसाना में गायों की शोभायात्रा में उसे पहली बार देखा गया था. इसके बाद वह कई मंदिरों में भी दिखी. इसी दौरान टीम ने उसे डिटेन कर लिया. तीनों को कोर्ट में पेश कर 15 दिन की रिमांड मांगी गई.

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि एसओजी ने 38 एफआईआर दर्ज की हैं. इनमें 28 मामले डमी कैंडिडेट और बाकी फर्जी डिग्री और पेपर लीक के हैं. उन्होंने बताया यह गिरोह इतना बड़ा है कि जो कैंडिडेट परीक्षा में सिलेक्ट हो जाता था, उनको फर्जी डिग्री तक दिला देते थे. पीटीआई भर्ती-2022 परीक्षा में भी 88 कैंडिडेट ऐसे थे, जिन्हें फर्जी डिग्री दिलवाई.

बता दें कि ओमप्रकाश ढाका पर 75 हजार रुपए, शम्मी बिश्नोई पर 70 हजार रुपए और सुनील बेनीवाल पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. तीनों पेपर लीक के मास्टरमाइंड की राजस्थान पुलिस को काफी समय से तलाश थी. जगदीश विश्नोई की गैंग का हैंडलर ओमप्रकाश ढाका मुख्य आरोपी है. वह पेपर लीक माफिया जगदीश विश्नोई की गैंग को चलाने वाला हैंडलर है. वह पेपर लीक जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

एसओजी की जांच में सामने आया है कि शम्मी बिश्नोई बालोतरा थाने की वांटेड भी है और कई परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बैठाने का काम किया है. शम्मी खुद भी कई परीक्षों में डमी अभ्यर्थी बनकर बैठी है. तो वहीं सुनील ने भी कई बार डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी है. सुनील डमी कैंडिडेट भी उपलब्ध करवाता था.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: खाजूवाला : विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल की अनुशंसा से पेयजल के 5 ट्यूबवेल व 20 हैंडपंप स्वीकृत, ग्रामीणों ने जताया आभार
Next: खाजूवाला : मोटरसाइकिल पर दिन दहाड़े शराब ढ़ोने का वीडियो वायरल, क्या बेखबर है स्थानीय आबकारी विभाग

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.