Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : डीआरएम से मिले विधायक जेठानंद व्यास, परेशानी का सबब बने रेलवे फाटक की समस्या के स्थाई समाधान पर हुई चर्चा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : डीआरएम से मिले विधायक जेठानंद व्यास, परेशानी का सबब बने रेलवे फाटक की समस्या के स्थाई समाधान पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 30, 2024 1 minute read
MLA Jethanand Vyas met Bikaner DRM

MLA Jethanand Vyas met Bikaner DRM

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर शहर की सबसे बड़ी समस्या बने रेलवे फाटक से आए दिन आमजन परेशान होता है. पिछले करीब 15 सालों से इस समस्या का स्थाई समाधान करवाने के लिए आवाज उठाई जा रही है जिस पर सरकार के नुमाइंदों की ओर से भरोसा भी दिया जाता रहा है लेकिन हालात अब भी जस के तस हैं. बीकानेर पश्चिम से पहली बार विधायक बने जेठानंद व्यास ने भी इस समस्या से शहर के लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रण लिया है. इसी के चलते शुक्रवार को विधायक व्यास ने बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर रेल फाटकों की समस्या के स्थाई समाधान पर गहन मंथन किया. अब जल्द ही इस संबध में रेलवे और प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर समाधान की ओर कदम बढ़ाया जाएगा.

शुक्रवार को बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार और रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ कोटगेट एवं सांखला रेल फाटकों की समस्या के समाधान के संबंध में चर्चा की. विधायक व्यास ने कहा कि आमजन को रेल फाटक की समस्या का स्थाई समाधान मिले, इस दिशा में रेलवे और राज्य सरकार की विभिन्न इकाईयों द्वारा सांझा कार्यवाही की जाए. उन्होंने दोनों स्थानों पर बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज एवं अंडर पास के प्रस्तावित नक्शों का अवलोकन किया और कहा कि अंडर ब्रिज बनने की स्थिति में सीवर लाईन और बरसाती पानी का निकास, यूटिलिटी शिफ्टिंग, नालों की समस्या के समाधान सहित प्रत्येक बिंदु की प्रभावी योजना बनाई जाए.

विधायक व्यास ने कहा कि जल्दी ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं यूआईटी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग और बीकेईएसएल के प्रतिनिधियों के साथ रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी. आवश्यकता के अनुसार संयुक्त मौका मुआयना भी किया जाएगा. जिससे मौके पर आने वाली प्रत्येक व्यावहारिक समस्या का समाधान किया जा सके. इस दौरान उन्होंने बीकानेर ईस्ट रेलवे स्टेशन के विकास, लीलण एक्सप्रेस में एसी कोच की सुविधा प्रारम्भ करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

MLA Jethanand Vyas met Bikaner DRM

मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि आमजन को रेल फाटकों की समस्या से निजात मिले, इसके लिए रेलवे संकल्पबद्ध है। रेलवे द्वारा इस दिशा में सकारात्मक तरीके से कार्य किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि विधायक ने गुरुवार को जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ से मुलाकात करते हुए रेल फाटकों की समस्या के समाधान की चर्चा की थी. इसी क्रम में शुक्रवार को डीआरएम से मिले. इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता (पश्चिम) एन के शर्मा, निजी सहायक धीरज थानवी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, नरेश मित्तल, अमित व्यास भी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने कहा – पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में नहीं बरतें कोताही, अन्यथा होगी कार्यवाही
Next: बीकानेर : प्रदेश का पहला जनता क्लिनिक धरणीधर जहां लगी CBC मशीन, होगी 5 तरह की स्वास्थ्य जांच, विधायक व्यास व भाटी ने किया उद्घाटन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.