Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : 45 लाख की लूट का पर्दाफाश, साथी दुकानदार ही निकला लूटेरा, भांजे सहित 6 लोगों के साथ मिलकर रची साजिश
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : 45 लाख की लूट का पर्दाफाश, साथी दुकानदार ही निकला लूटेरा, भांजे सहित 6 लोगों के साथ मिलकर रची साजिश

charlineraj_admin July 4, 2024 1 minute read
Bikaner police robbery busted

Bikaner police robbery busted

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस ने मंगलवार रात बाबूलाल फाटक के पास हुई गन पॉइंट पर 45 लाख की लूट के मामले का पर्दाफाश कर खुलासा किया है. जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने नयाशहर पुलिस थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि मामले में 7 जनों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में से एक लक्ष्मीनारायण सोनी व परिवादी की दुकानें आस-पास ही हैं. दोनों में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बताई जा रही है और इससे आरोपी लक्ष्मीनारायण ने सबक सिखाने के लिए रैकी कर लूट की साजिश रची. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की जिससे आरोपियों तक पुलिस पहुंचने में कामयाब हो सकी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूट के माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

एसपी तेजस्विनी गौतम ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि एएसपी सिटी दीपक शर्मा, सीओ सिटी श्रवणदास संत, नयाशहर एसएचओ विक्रम तिवाड़ी, कोटगेट एसएचओ मनोज शर्मा, एमपी नगर थाना एसएचओ धीरेन्द्र सिंह, गजनेर एसएचओ राकेश स्वामी, कोतवाली एसएचओ परमेश्वर सुथार, साइबर सेल के दीपक यादव, डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह सहित 33 पुलिसकर्मियों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 7 घंटे में आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

एसपी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मीनारायण सोनी ने अन्य आरोपी नारायण सोनी, विवेक सोनी, आमिर बंगाली, राकेश जाट, मनोज जाट व दिनेश विश्नोई को साथ मिलाकर लूट की साजिश रची. इसके लिए आरोपियों ने पहले वारदात स्थल के आसपास रैकी भी की. पूरी तसल्ली के बाद आरोपियों ने करीब 45 लाख रूपये के सोने-चांदी के गहने लूटने की वारदात को अंजाम दिया. पूरा तय प्लान बनाने के बाद आरोपियों ने परिवादी इमरान खान का पीछा किया और चौखूंटी फाटक व बाबूलाल फाटक के बीच एक सुनी गली को वारदात के लिए चुना.

जब परिवादी इमरान इस गली में पहुंचा तो सभी एक साथ टूट पड़े और गन पॉइंट पर गहनों से भरा थैला छिनकर फरार हो गए. इस दौरान आरोपियों ने परिवादी के साथ मारपीट भी की. आरोपियों ने रैकी के दौरान ही पता किया कि परिवादी को किसी ने जेवरात गोल्ड लोन के लिए जेवरात दिए हैं. जो वारदात के दिन वह साथ लेकर जाने वाला है. वारदात के बाद आरोपी स्कूटी से फरार ना होकर एक गाड़ी से सभी आरोपी नाल थाना इलाके की तरफ निकले.

वारदात में इस्तेमाल स्कूटी पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचने में मददगार साबित हुई. स्कूटी के चैसिस नंबरों से ही आरोपियों की पहचान हो सकी और साइबर सैल की मदद से इन तक पहुंचा जा सका. यह स्कूटी आरोपी लक्ष्मीनारायण की निकली. आरोपियों में लक्ष्मीनारायण व नारायण मामा-भान्जा है.

Bikaner police robbery busted

पुलिस की डीएसटी टीम ने वारदात के बाद मौके से ही कुछ गाडिय़ों के नंबर निकाले और अलग-अलग टीमें बनाकर धरपकड़ के प्रयास शुरू किये. डीएसटी ने घटनास्थल के 37 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. पुलिस ने तकनीक के माध्यम से सभी आरोपियों के कनेक्शन का पता लगाया. पुलिस की तत्परता से सबसे पहले मेघासर में एक जने को दबोचा गया तो उससे मिली जानकारी पर एक के बाद एक कड़ी जुड़ती गई और पुलिस की 13 टीमों ने अलग-अलग जगह से सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस जांच में सामने आया है कि इनमें से दो आरोपियों दिनेश व मनोज का अपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है.

बता दें कि बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में प्रताप बस्ती निवासी इमरान खान जो सोने-चांदी की गुणवत्ता को जांचने का कार्य करता है. उसकी चौखूंटी फाटक के पास स्काई टेस्टिंग नाम से दुकान है. मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे इमरान अपनी दुकान से सोने-चांदी का सामान लेकर घर जा रहा था. तभी लालगढ़ रोड़ और कब्रिस्तान के पास कुछ लोग आए और इमरान को घेर लिया. बदमाशों ने इमरान की कनपटी पर पिस्तौल रख दी और जेवरात का बैग छीन कर फरार हो गए. बैग में 700 ग्राम सोने के जेवर, 25 किलो चांदी के नए-पुराने जेवर थे. जिनकी कीमत करीब 45 लाख रूपये थी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : नीति आयोग का संपूर्णता अभियान, कोलायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर और नीति आयोग उप सलाहकार रहे मौजूद
Next: बीकानेर : शोभासर में शादी समारोह से लौट रहे युवक की हत्या, बीछवाल थाना इलाके की घटना

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.