Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : बड़ी लूट को अंजाम देने से पहले हथियारों सहित धरे गए 5 बदमाश, एक हार्डकोर अपराधी, बीकानेर-श्रीगंगानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : बड़ी लूट को अंजाम देने से पहले हथियारों सहित धरे गए 5 बदमाश, एक हार्डकोर अपराधी, बीकानेर-श्रीगंगानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

charlineraj_admin September 4, 2024 1 minute read
Police caught 5 people with weapons before big robbery

Police caught 5 people with weapons before big robbery

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस रेंज आईजीपी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में लगातार बदमाशों की धरपकड़ में लगी है. पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के तहत दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर लगाम के लिए कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बीकानेर और श्रीगंगानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सदर थाना पुलिस से महज 200 मीटर की दूरी पर कार्यवाही करते हुए इन बदमाशों को गिरफ्तार किया. ये बदमाश पूर्व में अवैध मादक पदार्थ, आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित है. जिसमें सबसे ज्यादा मामले निशांत के खिलाफ राज्यभर के अलग-अलग थानों में दर्ज है.

कार्यवाही की जानकारी देते हुए बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि श्रीगंगानगर में वांछित एक बदमाश के राजपूत छात्रावास के पास होने की खबर पुलिस को मिली थी. इस बदमाश के पास कार थी, जो राजपूत छात्रावास के पास पुलिस को नजर आ गई. मौके पर पहुंचकर धरपकड़ की गई तो बदमाशों के पास हथियार भी मिले. ये लोग बीकानेर शहर के किसी पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे.

एसपी गौतम ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो राजपूत छात्रावास के पास गली के अन्‍दर कार खडी थी. दो-तीन लड़के कार के बाहर थे. एक-दो लड़के कार के अन्‍दर बैठे दिखाई दिए. जो आपस में बातें कर रहे थे. पुलिस ने यहां से पांच बदमाशों को पकड़ा जो पूछताछ में हार्डकोर अपराधी निकले. इनके कब्जे से एक देशी पिस्‍टल, 7 जिन्‍दा कारतूस, एक धारदार चाकू, मिर्ची पाउडर तथा एक कार जब्त की गई.

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जिन हार्डकोर अपराधियों को पकड़ा है उनमें कार्ति जाखड पुत्र राजेन्‍द्र जाखड उम्र 28 साल जाति जाट निवासी 2 केएलएम रावला मंडी, लक्ष्‍मण चौधरी पुत्र सुखदेव जाति जाट उम्र 20 साल निवासी सुर्य नगर गली नम्‍बर 4 जंटासिंह की कोठी के पास हनुमानगढ टाउन, निशान्‍त कुमार पुत्र रामेश्‍वर लाल जाति जाट उम्र 24 साल निवासी 36 एच नगी श्रीकरणपुर, मनीष पुत्र दलीप कुमार उम्र 28 साल जाति बिश्नोई निवासी 5 के डी रावला पुलिस थाना रावला, अमन सांई पुत्र प्रेमराज सांई जाति जाट उम्र 28 साल निवासी 1070 एलआईसी कोलोनी यूआईटी के पास गंगानगर को गिरफ्तार किया है. बदमाशों पर आर्म्स एक्ट व बीएनएस 2023 की नई धाराओ में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : एक के बाद एक 3 कारें जा भिड़ी ट्रेलर से, कई लोग जख्मी, गजनेट फांटा के पास हुआ हादसा, लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Next: बीकानेर : भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज, संभाग प्रभारी सी.आर चौधरी ने कहा – भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.