Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • जयपुर : मोदी सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी को मिली जमानत – गोविन्द सिंह डोटासरा
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : मोदी सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी को मिली जमानत – गोविन्द सिंह डोटासरा

charlineraj_admin September 5, 2024 1 minute read
Govind Singh Dotasara on Kanhaiyalal murder case of Udaipur.

Govind Singh Dotasara on Kanhaiyalal murder case of Udaipur.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बहुचर्चित उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपी मोहम्मद जावेद को राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने गुरुवार जमानत दे दी. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 2 लाख रुपये के जमानत मुचलके और 1 लाख रुपये की राशि पर यह जमानत मंजूर की है. इसको लेकर पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा ने भाजपा को घेरा है. उन्होंने केन्द्र सरकार पर केस की कमजोर पैरवी करने का आरोप लगाया है.

पीसीसी चीफ डोटासरा ने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि 26 महीने बीत चुके हैं, कन्हैया लाल जी को न्याय कब मिलेगा ? 28 जून, 2022 का वो दिन हम भूल नहीं सकते, जब नफ़रत की आग में उदयपुर में कन्हैया लाल जी की बर्बर हत्या की गई. डोटासरा ने आगे लिखा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की लेकिन इस केस को केंद्रीय एजेंसी NIA ने ले लिया. मोदी सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से आज अदालत से एक आरोपी जावेद को ज़मानत मिल गई. भाजपा सरकार भले ही आरोपियों को बचा रही है, लेकिन न्याय की लड़ाई में हम कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं.

बता दें कि 28 जून 2022 को मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने निर्मम तरीके से गला काटकर कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी. एनआईए ने जावेद को कन्हैयालाल की हत्या के 20 दिन बाद गिरफ्तार किया था. जावेद पर आरोप था कि वह घटना से एक दिन पहले मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी से मिला था. जावेद के घर की तलाशी में बिना धार वाली तलवार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. मोहम्मद जावेद उदयपुर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने का काम करता था. इस प्रकरण में जावेद पर रेकी करने का भी आरोप था.

 

करीब 1 साल पहले भी उसने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे NIA की अपील पर अदालत ने खारिज कर दिया था. हालांकि इस बार राजस्थान हाई कोर्ट ने जावेद की जमानत याचिका मंजूर कर ली. हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने 2 लाख रुपये के जमानत मुचलके और 1 लाख रुपये की राशि पर यह जमानत मंजूर की. याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट सैयद सआदत अली, नदीम, आतिफ अमान, आफरीन रिजवी ने की पैरवी की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : संघर्ष की दास्तां ! जिद्द, जूनून और हौसले से तैयार की स्टेट और नेशनल फुटबॉलर बेटियां, रेलवे कर्मचारी कोच राजवी अपनी पगार खर्च कर कभी खुद रहे भूखे
Next: हनुमानगढ़ : भादरा SHO हनुमानाराम बिश्नोई लाइन हाज़िर, SP विकास सांगवान ने इंटरस्टेट के एक मामले में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.