Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : प्रभारी मंत्री खींवसर ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अधिकारी समझें इसकी गंभीरता
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : प्रभारी मंत्री खींवसर ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अधिकारी समझें इसकी गंभीरता

charlineraj_admin September 10, 2024 1 minute read
minister-gajendra-singh-khinwsar-meeting

minister-gajendra-singh-khinwsar-meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर दौरे पर आए चिकित्सा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की.

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रत्येक अधिकारी इसकी गंभीरता समझते हुए पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें. प्रत्येक घोषणा का समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित करते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला स्तर पर इन घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो. आवश्यकता के अनुसार उच्च स्तर पर भी समन्वय रखा जाए.

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में सोलर पार्क विकास से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करें. इससे जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. उन्होंने मातृ वन की स्थापना की प्रगति जानी और कहा कि मातृ वन में पौधारोपण के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लाएं. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन सहयोग से मातृ वन विकसित किए जाएं. ऐसे पौधे लगाएं, जो इस क्लाइमेट के अनुकूल हों.

प्रभारी मंत्री जिले से संबंधित 90 घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की और प्रत्येक घोषणा की स्थिति के बारे में जाना. उन्होंने बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा सके. उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के क्रियान्वयन को नियमित फॉलो किया जाए.

प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल के उन्नयन, इंजीनियरिंग कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित करने, ई-बस संचालन के लिए टर्मिनल निर्माण, वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स, बालिका सैनिक स्कूल, वेद महाविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना, एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन और नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना सहित अन्य घोषणाओं की प्रगति जानी.

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि मानसून के बाद सड़क बनाने और मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं. रामपुरा आरयूबी और लालगढ़ क्षेत्र में बन रहे आरओबी निर्माण की स्थिति जानी और इन कार्यों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए.

प्रभारी मंत्री ने कहा कि गत दिनों हुई बरसात का तहसीलवार आंकड़ा उपलब्ध करवाया जाए. साथ ही बरसात के कारण सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, कैनाल और घरों आदि को हुए नुकसान की रिपोर्ट दी जाए. साथ ही गिरदावरी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, जिससे नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सके. उन्होंने जिले में उद्घाटन और लोकार्पण योग्य कार्यों की जानकारी ली और बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और प्रशासनिक कार्यालयों से जुड़े कार्यों के लिए तीन-तीन करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं. संबंधित विधायक के माध्यम से इनकी अभिशंसा करवाई जाए. उन्होंने 17 सितंबर को होने वाले रोजगार उत्सव की तैयारी के बारे में जाना और कहा कि इसका आयोजन वृहद स्तर पर किया जाए.

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र से जुड़ी बजट घोषणाओं की विशेष मॉनिटरिंग की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ मिले. उन्होंने नहरी तंत्र सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्यों के बारे में जाना.

बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने गंदे पानी के निस्तारण से जुड़ी डीपीआर शीघ्र बनाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा रोड सेफ्टी से जुड़ा अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाए.

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी के बालिका महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन, रीको क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की वृद्धि करने, शहरी क्षेत्र में के सार्वजनिक उद्यान में पौधे लगाने के अलावा गंगाशहर पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय के जमीन आवंटन कार्यवाही शीघ्र करने के लिए कहा.

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने विभागवार प्रगति के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. इस दौरान संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, पुलिस अधीक्षक श्स्विनी गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, नगर निगम आयुक्त श्री मनीष मयंक, नगर विकास न्यास सचिव डॉ अपर्णा गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल हरियाणा में, यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा के समर्थन में किया रोड शो
Next: बीकानेर : सदस्यता अभियान भाजपा संगठन का महापर्व, प्रत्येक कार्यकर्ता की इसमें भागदारी रहेगी – ओपी महेंद्रा

Related Stories

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.