Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : झूठी निकली नोखा में फायरिंग की कहानी, हथियार तस्कर से मंगवाई थी पिस्टल, ट्रायल करते वक्त लगी खुद को गोली, पुलिस ने किया खुलासा
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : झूठी निकली नोखा में फायरिंग की कहानी, हथियार तस्कर से मंगवाई थी पिस्टल, ट्रायल करते वक्त लगी खुद को गोली, पुलिस ने किया खुलासा

charlineraj_admin September 11, 2024 1 minute read
The story of firing in Nokha turned out to be false

The story of firing in Nokha turned out to be false

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के नोखा कस्बे में बीते दिनों हुई फायरिंग मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जिससे मामले में अब नया मोड आ गया. पुलिस जांच में फायरिंग की कहानी झूठी निकली है. दरअसल फायरिंग में घायल हुए चेतन तेजी ने खुद ही एक हथियार तस्कर से अवैध पिस्टल मंगवाई थी और उसी के ट्रायल के दौरान गोली चल गई. बाद में घायल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को ध्यान में रखते हुए झूठी कहानी गढ़ दी और पुलिस को गुमराह किया. अब पुलिस ने हथियार लेकर आए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में की गई कार्रवाई में अतिरिक्त पुलविस अधीक्षक प्यारे लाल श्योरान, सीओ हिमांशु शर्मा, थानाधिकारी हंसराज लूना और डीएसटी प्रभारी सत्यनारायण गोदारा और ASI दीपक यादव का अहम योगदान रहा.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल शिवरान ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि 5 सितंबर की फायरिंग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली गई है. पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में नोखा थाना और डीएसटी टीम ने घटना के पीछे की कहानी का पता लगाया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक पर कोई जानलेवा हमला नहीं हुआ था. वह खुद ही अपने पिस्तौल से घायल हुआ था. चेतन तेजी का दोस्त जोधपुर निवासी मनीष भाटी उसके पास अवैध पिस्तौल लेकर आया था. वह दोनों पिस्तौल को साफ कर रहे थे. तभी अचानक गोली चल गई. गोली चेतनराम के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बाद से शक था. पुलिस ने जांच-पड़ताल की. मौका-मुआयना व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर जानलेवा हमले जैसी कोई बात सामने नहीं आई. चेतन से ही सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा माजरा समझ में आ गया. इस पर पुलिस ने उसके एक साथी मनीष भाटी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह भी पता चला है कि चेतन का एक दोस्त जोधपुर से उसके पास आया था, जो यह पिस्तौल लाया था. पुलिस चेतन के दोस्त मनीष भाटी को एक टीम को जोधपुर से गिरफ्तार किया पूर्व में भाटी को दिल्ली पुलिस ने 15 पिस्टल के साथ पकड़ा. चेतन अवैध पिस्तौल से चली गोली से घायल हुआ था. पुलिस से बचने और अपने दुश्मन को फंसाने के लिए मनगढ़ंत कहानी रची.

बता दें कि बीकानेर की नवल बस्ती निवासी चेतन राम तेजी को बीते 5 सितम्बर को नोखा में पेट में गोली लगी थी, जिसका पीबीएम में उपचार चल रहा है. नोखा के राणोराव तालाब स्थित चेतनराम तेजी अपनी मौसी के घर आया हुआ था. पांच सितंबर रात को वह गोली लगने से घायल हो गया. गोली उसके पेट में साइड की तरफ लगी थी. उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : गोपेश्वर बस्ती टंकी निर्माण कार्य देखने पहुंचे विधायक व्यास, कहा – 50 हजार से अधिक लोगों को जल्द मिलेगा लाभ
Next: बीकानेर : द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितंबर को, जिला स्तरीय उत्सव में मुख्यमंत्री नवचयनित 248 कार्मिकों से VC द्वारा करेंगे संवाद

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.