Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधारोपण, ‘मेरा पर्यावरण मेरी जिम्मेदारी’ के तहत लगाए 101 पौधे, संभागीय आयुक्त रहीं मौजूद
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधारोपण, ‘मेरा पर्यावरण मेरी जिम्मेदारी’ के तहत लगाए 101 पौधे, संभागीय आयुक्त रहीं मौजूद

charlineraj_admin July 6, 2024 1 minute read
MLA Birthday Plantation

MLA Birthday Plantation

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शनिवार को पवनपुरी दक्षिण विस्तार कॉलोनी विकास समिति, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेरा पर्यावरण मेरी जिम्मेदारी’ के तहत कालोनी स्थित शिवम वाटिका पार्क में 101 पौधे लगाए गए. इस दौरान विधायक और संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी मौजूद रहे.

विधायक व्यास ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पौधरोपण सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. पर्यावरणीय चुनौतियों से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं. उन्होंने कहा कि जन्मदिन सहित जीवन के महत्त्वपूर्ण दिनों को यादगार बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान किया है. इसका अनुसरण करते हुए सभी पौधे लगाएं.

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने कहा कि पौधा लगाने के साथ इसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेना जरूरी है. हमारे द्वारा लगाया गया पौधा, विशाल वृक्ष बने और आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिले. उन्होंने मुख्यमंत्री पौधरोपण महाभियान के बारे में बताया और कहा कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जाते हैं. विभिन्न संस्थाओं और आमजन का इसमें जुड़ना अत्यंत जरूरी है.

कार्यक्रम प्रभारी और योग गुरु विनोद जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से इनकी देखभाल की जाएगी. उन्होंने कॉलोनी में संचालित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया. जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि विधायक की पहल पर चलाए जा रहे ‘मेरी मातृभूमि मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा. इसके लिए ‘मेरा पर्यावरण, मेरी जिम्मेदारी’ के रूप में पहल की गई है.

कार्यक्रम के दौरान वृक्ष मित्र के रूप में अर्चना गहलोत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, गिरधर गोस्वामी, सी.डी. सागर और राजेन्द्र शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अवसर पर प्रदूषण मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, महेश कोठारी, भंवरलाल चांडक, मांगीलाल सुथार, राकेश गहलोत, अशोक गहलोत, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी , सुमन जैन, ज्योति वर्मा, रश्मि शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, जामन लाल गजरा, नरसिंह सेवग, अर्जुन सिंह, राजेश वशिष्ठ, राजेन्द्र शर्मा, जगदीश टांक, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राजकीय महारानी कॉलेज में हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम, शिक्षाविद व प्रशासनिक अधिकारियों ने रखे अपने-अपने विचार
Next: बीकानेर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने की जनसुनवाई, आमजन के सुने अभाव-अभियोग प्रकरण

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.