Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • बीकानेर : संभाग में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 412 लाख रुपए स्वीकृत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमजन को राहत के लिए जारी की स्वीकृति
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : संभाग में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 412 लाख रुपए स्वीकृत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमजन को राहत के लिए जारी की स्वीकृति

charlineraj_admin September 24, 2024 1 minute read
Rs 412 lakh approved for repair of damaged roads in Bikaner division

Rs 412 lakh approved for repair of damaged roads in Bikaner division

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर शहर सहित पूरे जिले और संभाग के अन्य जिलों में सड़कों की बदहाली को देखते हुए राजस्थान सरकार ने संभाग की जनता को बड़ी राहत दी है. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थाई मरम्मत तथा जीर्णाेद्धार के लिए 650.11 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति जारी की है. इस राशि से प्रदेश में कुल 1 हजार 265 क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया आदि की मरम्मत का कार्य करवा कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी. उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं के तहत यह स्वीकृति दी है. साथ ही उन्होंने त्वरित रूप से काम शुरू करने के लिए भी निर्देशित किया है.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीकानेर संभाग में कुल 17 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 4 करोड़ 12 लाख रुपए व्यय करने की स्वीकृति दी गई है. इनमें बीकानेर जिले की 13 सड़कों के लिए 3 करोड़ 55 लाख तथा हनुमानगढ़ जिले की 4 सड़कों के लिए 57 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी. संभाग के विभिन्न ग्रामीण और दूर दराज के क्षेत्रों में अतिवृष्टि से प्रभावित इन सड़कों की मरम्मत होने से आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सकेगी.

इन सड़कों की होगी मरम्मत
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीकानेर जिले की खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में हुसंगसर फांटा से बम्बलू सड़क के मरम्मत कार्य के लिए 20 लाख रुपए तथा पूगल से धोधा सड़क मरम्मत कार्य के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है. इसी प्रकार जिले की बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र में बीकानेर शहरी भाग बीकानेर जैसलमेर सेक्शन के लिए 35 लाख, एनएच 15 जैसलमेर सड़क से करमीसर जंक्शन से करमीसर-बच्छासर सड़क मरम्मत के लिए 40 लाख तथा बिन्नानी निवास से पाबूबारी वाया डागा साईंस कॉलेज तक सड़क मरम्मत के लिए 20 लाख रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी गई है.

बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में भी शहरवासियों की सुविधा के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा. नागणेची मंदिर घड़सीसर आरयूबी सड़क से बल्लभ गार्डन तक के लिए 20 लाख एवं बीकानेर शहरी भाग बीकानेर-अजमेर सेक्शन के लिए 25 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे. नोखा विधानसभा क्षेत्र में जसरासर से गजसुखदेसर सड़क मरम्मत कार्य हेतु 40 लाख रुपए राशि के कार्यों की सहमति जारी की गई है.

इसी प्रकार कोलायत विधानसभा क्षेत्र में रणजीतपुरा से ओसियां (एसएच-87ए) के लिए 20 लाख, गड़ियाला से ग्रान्धी के लिए 20 लाख, दियातरा सड़क से छनेरी वाया चक कन्या बन्ध के लिए 40 लाख रुपए, एनएच-11 से मोटावतान वाया डेह के लिए 20 लाख रुपए तथा एनएच-11 से गड़ियाला नगरासर सेवड़ा अपटू बाप बीकमपूर की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत हेतु 30 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है.

वहीं हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में कालीबंगा से बडोपल सड़क, रावतसर-सूरतगढ़ सड़क वाया जाखडावाली से 5-6 एच एल एम सड़क एवं नोहर-पल्लू सड़क के लिए 15-15 लाख (प्रत्येक सड़क के लिए) तथा पीलीबंगा-पक्का भादवा सड़क के मरम्मत कार्य के लिए 12 लाख रुपए की सहमति जारी की गई है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने RAS प्रियंका बिश्नोई के निधन पर जताई संवेदना, पूर्व पार्षद रंगा को भी दी श्रद्धाजंलि
Next: बीकानेर : अब PBM अस्पताल में कैंसर रोगियों को मिलेगा बेहतर इलाज, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया पेलिएटिव केयर सर्विस का शुभारम्भ

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.