Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : चोरी व गुम हुए 190 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद, कीमत करीब 40 लाख, मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : चोरी व गुम हुए 190 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद, कीमत करीब 40 लाख, मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे

charlineraj_admin October 1, 2024 1 minute read
Police recovered 190 stolen and lost mobile phones in Bikaner

Police recovered 190 stolen and lost mobile phones in Bikaner

  • बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी व गुम हुए 190 मोबाइल फोन बरामद
  • रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशन में चलाया “ऑपरेशन ट्रैक डाउन”
  • जिलेभर में 13 से 30 सितंबर तक चलाए गए अभियान के तहत हुई कार्रवाई
  • बरामद मोबाइल की कीमत करीब 40 लाख रूपये, मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
  • एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने दी कार्रवाई की जानकारी, अभियान की हो रही सराहना

चार लाइन न्यूज़ डेस्क (तीर्थराज बरसलपुर) – बीकानेर पुलिस ने रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशन में “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. जिलेभर में 13 से 30 सितंबर तक चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने चोरी व गुम हुए 190 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया है. इन सभी मोबाइल की कीमत 40 लाख रूपये के करीब है. पुलिस अब इन मोबाइल को उनके मालिकों को लौटा रही है जिसके बाद मोबाइल मालिकों के चेहरे खुशी से खिल रहे हैं. बीकानेर पुलिस ने अब तक 300 से ज्यादा चोरी व गुम हुए मोबाइल ढूंढ कर उनके मालिकों तक वापस पहुंचाए हैं. जिसके चलते थैंक यू बीकानेर पुलिस के साथ इस अभियान की सराहना हो रही है.

एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में 13 से 30 सितंबर तक चलाए गए “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ये 190 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं. इन मोबाइलों में ज्यादातर छात्र, महिलाएं, मजदूर और बुजुर्गों के फोन हैं. एसपी ने बताया कि ऐसे कई मोबाइल थे जिनके सिम निकाल कर उसमें दूसरी सिम लगा दी गई थी, लेकिन साइबर पुलिस ने उन सभी मोबाइलों को भी जब्त किया. साइबर सेल और पुलिस थानों ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से प्राप्त डाटा के आधार पर ये मोबाइल खोजे गए हैं.

एसपी ने बताया कि इन बरामद मोबाइल में साईबर सैल कार्यालय के 40, पुलिस थाना कोटगेट के 25, पुलिस थाना देशनोक के 4, पुलिस थाना नयाशहर के 21, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ के 03, पुलिस थाना बीछवाल के 13, पुलिस थाना लूणकरनसर के 02, पुलिस थाना एमपीनगर के 10, पुलिस थाना रणजीतपुरा के 02, पुलिस थाना साईबर के 09, पुलिस थाना कालू के 02, पुलिस थाना नाल के 02, पुलिस थाना कोतवाली के 08, पुलिस थाना जसरासर के 02, पुलिस थाना सदर के 08, पुलिस थाना दंतौर के 02, पुलिस थाना नोखा पुलिस के 07, थाना कोलायत के 06, पुलिस थाना हंदा के 01, पुलिस थाना छतरगढ के 01, पुलिस थाना बज्जू के 05, पुलिस थाना महाजन के 01, पुलिस थाना जेएनवीसी के 05, पुलिस थाना पूगल के 05, पुलिस थाना नापासर के 04, पुलिस थाना शैरूणा के 01, पुलिस थाना पांचू के 01 गुम व चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी की गई है.

 

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा के CEIR पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत बरामद 190 मोबाइल उनके मालिकों को वापस लौटा दिए गए हैं. पुलिस ने पहले ये सभी जब्त मोबाइल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करवाए. जांच पूरी करने के बाद बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने जब्त किए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाना शुरू कर दिया. कावेंद्र सिंह ने बताया कि फोन के चोरी होने या खोने पर सबसे पहले मोबाइल होने की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराएं. मिसिंग रिपोर्ट संबंधित थाने पर जाकर या फिर पुलिस की वेब पोर्टल पर कर सकते हैं. फोन खोलने के बाद सबसे पहले मोबाइल सिम को ब्लॉक करवाएं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ‘मन की बात’ सुनने का कार्यक्रम, दंतौर के 17 केएचएम व खाजूवाला के सियासर चौगान में आयोजन
Next: बीकानेर : खाजूवाला क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर मिला ड्रोन, बीएसएफ-पुलिस मौके पर

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.