
Program to listen to 'Mann Ki Baat' by Khajuwala BJP Kisan Morcha
चार लाइन न्यूज़ डेस्क – खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दंतौर मंडल में ग्राम पंचायत 17 केएचएम एवं सियासर चौगान बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 114वें कार्यक्रम का संबोधन सुना और सदस्यता कार्यक्रम के तहत नए सदस्य भी बनाए गए. इसके बाद दंतौर मण्डल के ग्राम पंचायत और सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाए गए.
इस मौके पर किसान मोर्चा जिला महामन्त्री जगविन्द्र सिंह सिद्धू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन लाल लिंबा, खाजूवाला नगरपालिका वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि शीशपाल राजपुरोहित, किसान मोर्चा सदस्यता अभियान के प्रभारी मंगल सिंह रामगढ़िया, किसान मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री शिवकुमार मारू, राजकुमार यादव, कृष्णलाल, रायसाहब सुथार, परमेश्वर मंडा, इंद्राज जांगू, भँवर लाल भाटी, जगदीश सुथार, मोहन लाल गोदारा, किशनलाल सियाग, कालूराम देहडू, किशना राम बावरी, भँवर लाल धतरवाल राजेन्द्र डूडी, शैंषकरण, नंदु, जंगीर सिंह, महावीर, वेदप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.