Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : महाराव शेखाजी, महाराजा गंगासिंह और राव बणीर की जयंती 12 अक्तूबर को, वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा भव्य समारोह
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : महाराव शेखाजी, महाराजा गंगासिंह और राव बणीर की जयंती 12 अक्तूबर को, वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा भव्य समारोह

charlineraj_admin October 10, 2024 1 minute read
Grand Jubilee Celebration to be held in Veterinary Auditorium

Grand Jubilee Celebration to be held in Veterinary Auditorium

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में 12 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन 3 महान विभूतियों के जन्मदिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. 12 अक्तूबर को शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखा, बीकानेर के महाराजा गंगासिंह और राव बणीर की जयंती है. इस अवसर पर महाराव शेखाजी संस्थान बीकानेर द्वारा वेटरनरी ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष यह समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है.

संस्थान के सचिव महेंद्र सिंह शेखावत ने समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि महाराव शेखाजी संस्थान के अध्यक्ष रिटायर्ड आरएएस भवानी सिंह शेखावत की अगुवाई हो रहे इस समारोह में प्रसिद्ध व्यवसायी भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल मुख्य अतिथि होंगे. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाले प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाएगा. समारोह में क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य लोग शिरकत करेंगे.

महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि समारोह में इस सत्र में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी, यूपीएससी, आरपीएससी एवम समकक्ष परीक्षाओं में चयनित होने वाले युवा, अंतर्राष्ट्रीय एवम राष्ट्र स्तरीय खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी, सामाजिक, साहित्यिक एवम सांस्कृतिक क्षेत्रों में राष्ट्र स्तर पर अलंकृत होने वाले प्रतिभावान लोग एवम समाज को अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय गौरव दिलाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान लोग संस्थान के यहां 30 सितंबर तक पर्याप्त प्रमाण सहित अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे जिनकी छानबीन इसके लिए गठित कमेटी द्वारा की जाकर अंतिम निर्णय किया जायेगा. आवेदन संस्थान के वाट्स एप ग्रुप के अलावा संस्थान की ई मेल आईडी [email protected] पर भी प्रेषित किए जा सकेंगे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक-जीप में जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत व 2 घायल, नेशनल हाईवे पर बिग्गा गांव के पास हुआ हादसा
Next: बीकानेर : दूषित मिठाई व नमकीन सहित सामग्री करवाई नष्ट, ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ के तहत कार्यवाही

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.