Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : शिक्षा मंत्री दिलावर रहे नापासर के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : शिक्षा मंत्री दिलावर रहे नापासर के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

charlineraj_admin October 21, 2024 1 minute read
Education Minister Dilawar remains on Napasar tour

Education Minister Dilawar remains on Napasar tour

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर प्रवास पर आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नापासर के गीतादेवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को पीएमश्री विद्यालय स्तर के विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां कोई भी स्वीकृत पद रिक्त नहीं रहेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को नापासर के गीतादेवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपनी कमाई में से गांव की बेटियों के पढ़ने के लिए भव्य स्कूल भवन बनाया है. यह अनुकरणीय कार्य है. आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखेंगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी यहां सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. पीएम श्री स्कूल को मिलने वाली सभी सुविधाएं यहां मुहैया करवाई जाएगी. शिक्षा मंत्री दिलावर ने गांव के स्कूल में खेल मैदान बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी और कहा कि एक सप्ताह में लिखित स्वीकृति भी दे दी जाएगी. उन्होंने बीकानेर के राजकीय नेत्रहीन विद्यालय में सीटें और मैस का भत्ता बढ़ाने का आश्वासन दिया और कहा कि सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहां प्रस्तावित छात्रावास बनाने की स्वीकृति भी जल्दी ही दे दी जाएगी.

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कस्बे की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया तथा इसमें सुधार के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगली बार निरीक्षण के दौरान यदि सफाई व्यवस्था चाक चौबंद नहीं मिली तो संबंधित विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा सरपंच इसके लिए जिम्मेदार होंगे. उन्होंने प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया और बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष गंदगी और पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से लगभग साढ़े सात लाख लोग मृत्यु को प्राप्त होते हैं. इससे बचने के लिए पॉलिथीन के उपयोग को रोकना और सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है.

शिक्षा मंत्री दिलावर ने निर्देश दिए कि जिले की स्कूलों में पॉलीथिन और प्लास्टिक के किसी वस्तु का उपयोग नहीं हो. स्कूल परिसर में साफ-सफाई रखें तथा स्कूल परिसर पूर्णतया नशा मुक्त हो.
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने स्वागत उद्बोधन दिया. उन्होंने सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नापासर में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. स्कूल प्राचार्य सुमन स्वामी ने स्कूल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. शिक्षा मंत्री ने बालिकाओं द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडल्स का अवलोकन किया. बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा ने आभार व्यक्त किया.

इस दौरान सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के श्रीकिशन मूंधड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, उप प्रधान राजकुमार कस्वाँ, ओम सारस्वत, अनिल शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, श्रवण सिंह शेखावत, बनवारी शर्मा, जसवंत दईया, रतिराम तावनिया, राजाराम ओझा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र हर्ष ने किया.

संस्कृत विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल
शिक्षा मंत्री ने नापासर में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. यहां श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाए गए कक्षों का अवलोकन किया. बच्चों से गणित के सवाल पूछे. बच्चों ने संस्कृत के विभिन्न श्लोक सुनाए. उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी. श्रीकिशन मूंधड़ा ने उन्हें यहां करवाए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया.

शिक्षा मंत्री ने यहां निर्माणाधीन बालिका महाविद्यालय भवन का अवलोकन किया. यहां चार दिवारी का निर्माण श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है। भवन निर्माण पर सरकार द्वारा स्वीकृत से अधिक राशि लगने पर उसका व्यय भी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा. श्रीकिशन मूंधड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा साइंस और कॉमर्स की मान्यता मिलने की स्थिति में ट्रस्ट द्वारा अतिरिक्त भवन का निर्माण करवा दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में उच्च स्तर पर वार्ता करते हुए सकारात्मक परिणाम का भरोसा दिलाया।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : झुन्झनूं में गोविन्द मेघवाल-सुमित गोदारा में से कौन किस पर रहेगा भारी ? लूणकरणसर में मेघवाल दिखा चुके दबदबा
Next: बीकानेर : नोखा में संदिग्ध 795 लीटर घी सीज, दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.