Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : SKRU में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लें लेकिन नशे के खेल से बचें – विधायक सारस्वत
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : SKRU में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लें लेकिन नशे के खेल से बचें – विधायक सारस्वत

charlineraj_admin October 22, 2024 1 minute read
Inter College Sports Competition in SKRU

Inter College Sports Competition in SKRU

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कुलपति डॉ अरुण कुमार ने की. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट को सलामी दी. कुलपति ने खेलों के शुभारंभ की घोषणा की. समारोह को संबोधित करते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है. लिहाजा विद्यार्थी खेलों में हिस्सा लें लेकिन नशे का खेल भी चल रहा है इससे बचें.

उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. हार जीत ज्यादा मायने नहीं रखती. जीवन में अनुशासन की शुरुआत भी खेलों से ही होती है. विधायक सारस्वत ने कहा कि एसकेआरएयू कुलपति डॉ अरुण कुमार के पास दो जिलों का चार्ज है. खूब व्यस्त रहते हैं बावजूद इसके नवाचार करते रहते हैं.

कुलपति डॉ अरुण कुमार ने कहा कि खेलों में हार-जीत चलती रहती है लेकिन विद्यार्थियों के बीच खेलों के दौरान मनभेद ना हो. सभी खिलाड़ी ईमानदारी से और नियमानुसार खेलें. रेफरी के निर्णय का सम्मान करें. साथ ही कहा कि अगले साल फरवरी में संभवत एसकेआरयू में इंटर यूनिवर्सिटी खेलों का आयोजन भी हो.

वित्त नियंत्रक राजेन्द्र कुमार खत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासित होकर खेलों की प्रैक्टिस करें और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें. एसकेआरएयू कुलपति डॉ अरुण कुमार विद्यार्थियों से विशेष स्नेह रखते हैं. शिक्षा, खेलकूद, साफ सफाई समेत सभी मुद्दों पर वे विद्यार्थियों के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं. ऐसे कुलपति का होना हम सब के लिए सौभाग्य की बात है.

इससे पूर्व स्वागत भाषण देते हुए छात्र कल्याण निदेशक डॉ एनएस दहिया ने बताया कि 22 से 25 अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चांदगोठी (चूरू) और मंडावा (झुंझुनूं) कृषि महाविद्यालय के अलावा आईएबीएम, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय और कृषि महाविद्यालय की टीमें हिस्सा ले रही है. धन्यवाद ज्ञापन खेल सचिव डॉ वी.एस.आचार्य ने किया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की वंदना से हुई. अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया. मंच संचालन डॉ मंजू राठौड़ व डॉ सुशील कुमार ने किया.

कार्यक्रम में अनुसंधान निदेशक डॉ विजय प्रकाश, प्रसार निदेशक डॉ पी.एस.शेखावत, भू-सदृश्यता एवं राजस्व अर्जन निदेशक डॉ दाताराम, डीन पीजी डॉ राजेश कुमार वर्मा, मानव संसाधन निदेशालय निदेशक डॉ दीपाली धवन, वीसी के ओएसडी डॉ योगेश शर्मा, लाइजन ऑफिसर व पूल अधिकारी डॉ वाई.के.सिंह, डॉ शीशराम यादव, समेत विभिन्न कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : नोखा में संदिग्ध 795 लीटर घी सीज, दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Next: जयपुर : स्कूल शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव ने ली बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति, संचालन व नवाचार पर चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.