Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : स्कूल-कॉलेजों में दिखाई जाएंगी सड़क सुरक्षा से जुड़ी फिल्में, 25 अक्टूबर से विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलेक्टर के निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : स्कूल-कॉलेजों में दिखाई जाएंगी सड़क सुरक्षा से जुड़ी फिल्में, 25 अक्टूबर से विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलेक्टर के निर्देश

charlineraj_admin October 23, 2024 1 minute read
Road Safety Committee meeting held in Bikaner

Road Safety Committee meeting held in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों तथा कोचिंग सेंटर्स में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी. साथ ही जिले की विभिन्न सड़कों, राजमार्गों आदि पर रात्रि के समय पशुओं के विचरण के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 25 अक्टूबर को निराश्रित पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने का विशेष अभियान प्रारंभ किया जाएगा. यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी दी. बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम ,नगर विकास न्यास , ट्रैफिक, पुलिस ,शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

उन्होंने बताया कि निराश्रित पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने के विशेष अभियान के तहत उपखंड स्तर पर भी सघन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. साथ ही लिए विभिन्न विभागों, उनके अधीनस्थ कार्यालयों के क्षेत्र के आसपास आने वाली सड़कों, राजमार्गों और आसपास के स्थानों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं के रेडियम बेल्ट लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट बंद करवाने के बावजूद बार-बार खोले जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो पीडब्ल्यूडी संबंधित क्षेत्र के एस एच ओ के साथ मिलकर संबंधित व्यक्ति को पाबंद करने की कार्रवाई करें. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि अवैध कट बंद करवाने में पुलिस आवश्यक सहयोग करें तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त जाब्ता भिजवाया जाए. उन्होंने टोल नाकों पर आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविरों और वितरित चश्मों की जानकारी ली तथा शिविरों की संख्या बढ़ाने के लिए चिकित्सा विभाग व टोल प्लाजा संचालकों को आवश्यक समन्वय करने को कहा.

जिला कलेक्टर ने कहा कि सीट बेल्ट न लगाने वालों तथा हेलमेट ना पहने सहित अन्य सड़क नियमों की अवहेलना पाए जाने पर चालानों की संख्या बढ़ाएं. आईआरडी पर डाटा पेंडिंग होने पर असंतोष जताते हुए वृष्णि ने नोखा, सदर, नापासर, लूणकरणसर सहित सभी थानों को बकाया एंट्री शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आई रेड पर भी बकाया प्रकरणों की एंट्री की जाए. जिला कलेक्टर ने अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग वाहन फंक्शनल स्थिति में रहने के निर्देश दिए.

पेचवर्क कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा हो
त्यौहारों के मद्देनजर सभी मुख्य मार्गो पर पेचवर्क कार्य पूर्ण करने, सीवरेज चैंबर और मैनहोल कवर करवाने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य की पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें. निगम सभी मुख्य मार्गों पर अवैध होर्डिंग्स हटवाएं. म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक सभी ट्रैफिक लाइट्स कार्यशील स्थिति में रहे यह सुनिश्चित किया जाए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : चिरंजीव तिवाड़ी ने “कूडो-यूरेशियन कप चैंपियनशिप 2024” में सिल्वर मैडल जीतकर रचा इतिहास
Next: बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने पर ग्यारह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.