Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : रोटरी राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह, डाॅ. केवलिया को ‘कला डूंगर कल्याणी‘ राजस्थानी शिखर पुरस्कार, राजस्थानी अत्यंत समृ़द्ध भाषा – लखावत
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : रोटरी राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह, डाॅ. केवलिया को ‘कला डूंगर कल्याणी‘ राजस्थानी शिखर पुरस्कार, राजस्थानी अत्यंत समृ़द्ध भाषा – लखावत

charlineraj_admin October 27, 2024 1 minute read
Rotary State Level Rajasthani Language Festival

Rotary State Level Rajasthani Language Festival

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि राजस्थानी अत्यंत समृ़द्ध भाषा है. राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व होना चाहिए. लखावत रविवार को रोटरी क्लब बीकानेर की ओर से रोटरी भवन, सादुलगंज में आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. समारोह में प्रदेश के राजस्थानी साहित्यकारों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किये गये.

लखावत ने बताया कि प्रदेश के महापुरुषों की पावन स्मृति में उनके स्मारक बनवाए जा रहे हैं. बीकानेर में राव बीकाजी के भव्य स्मारक का शीघ्र ही निर्माण होगा. राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थानी को मान्यता अवश्य मिलेगी. लखावत ने कहा कि हम युवा पीढ़़ी को राजस्थानी बोलने, लिखने व पढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेें तथा उन्हें राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दें.

वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद् डाॅ. मदन केवलिया ने कहा कि मायड़ भाषा हमारा गौरव है. राजस्थानी साहित्य में वीरता, उत्साह, भक्ति, श्रंगार, हास्य आदि सभी रसों के जीवंत उदाहरण देखने को मिलते हैं. संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने रोटरी क्लब की गतिविधियों का परिचय देते हुए राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने संबंधी आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला. मनमोहन कल्याणी ने स्वागत भाषण दिया. राजेश चूरा ने बताया कि पुरस्कारों के तहत राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार भी प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा.

रोटरी क्लब अध्यक्ष सुनील सारड़ा ने आभार व्यक्त किया. वरिष्ठ उद्घोषक किशोरसिंह राजपुरोहित ने समारोह का संचालन किया. इस अवसर पर कवि कैलाश मंडेला ने काव्य पाठ किया. डी. डी. व्यास, राजेन्द्र बोथरा ने भी विचार व्यक्त किये. पृथ्वीराज रतनू, मनीष तापड़िया, सुनील गुप्ता, दिनेश आचार्य ने पुरस्कृत साहित्यकारों का परिचय दिया। कलासन प्रकाशन की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गयी.

समारोह के दौरान वर्ष 2024 का ‘कला डूंगर कल्याणी‘ राजस्थानी शिखर पुरस्कार (इक्यावन हजार रुपए) बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया को, ‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी‘ राजस्थानी गद्य पुरस्कार (इक्कीस हजार रुपए) रामगढ़, नोहर के साहित्यकार पूर्ण शर्मा ‘पूरण‘ को, ‘बृज उर्मी अग्रवाल‘ राजस्थानी पद्य पुरस्कार (ग्यारह हजार रुपए) भीलवाड़ा के साहित्यकार कैलाश मण्डेला को तथा ‘राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार’ (पाँच हजार रुपए) लक्ष्मणगढ़, सीकर की साहित्यकार विमला महरिया ‘मौज’ को प्रदान किया गया. पुरस्कृत साहित्यकारों को चेक, स्मृति चिन्ह, शाॅल, श्रीफल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर प्रो. भंवर भादाणी, डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, बुलाकी शर्मा, शरद केवलिया, रवि पुरोहित, डी. पी. पच्चीसिया, सुधा आचार्य, प्रमोद शर्मा, हेम शर्मा, प्रो. सवाई सिंह, डॉ. नंदलाल वर्मा, भंवर सिंह, डॉ. के. एल. बिश्नोई, पवन दान, ओम मोदी, मुकेश कुलरिया, अनिल माहेश्वरी, रीटा आहूजा, अरविंद केवलिया, एम. एल. जांगिड़, गौतम केवलिया, पूर्णिमा मित्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : ‘मध्यकालीन राजस्थानी गद्य परम्परा’ विषयक राष्ट्रीय राजस्थानी परिसंवाद, प्रतिष्ठित रचनाकार एवं राजस्थानी भाषा-साहित्य प्रेमी रहे मौजूद रहे
Next: जयपुर : राजस्थान-हरियाणा रोड़वेज बसों के चालान का विवाद खत्म, हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल से किराया मांगने पर हुआ था शुरु

Related Stories

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.