Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : रसोई गैस सब्सिडी के लिए NFSA लाभार्थियों को 30 नवंबर तक करवानी होगी LPG सीडिंग
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : रसोई गैस सब्सिडी के लिए NFSA लाभार्थियों को 30 नवंबर तक करवानी होगी LPG सीडिंग

charlineraj_admin November 4, 2024 1 minute read
NFSA beneficiaries will have to get LPG seeding done by 30th November

NFSA beneficiaries will have to get LPG seeding done by 30th November

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजनान्तर्गत जरुरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है. बजट घोषणा 2024-25 से इसका दायरा बढाते हुए एनएफएसए के लाभार्थियों को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे.

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर 450 रुपए में प्राप्त करने के लिए एनएफएसए राशन कार्ड के सभी सदस्यों के आधार एवं परिवार में उपलब्ध समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग करवाया जाना अनिवार्य है.

उचित मूल्य दुकान पर पोस मशीन से होगी सीडींग
उन्होंने बताया कि सीडिंग के लिए संबंधित उपभोक्ता को 5 से 30 नवंबर 2024 तक नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर पोस मशीन के माध्यम से प्रत्येक एनएफएस परिवार के समस्त सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग, ई-केवाईसी तथा परिवार के सदस्यों के नाम समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग की करवाई जानी है. यह 17 अंकों की आईडी संबंधित गैस एजेंसी की ओर से जारी बिल वाउचर में प्रदर्शित है. इसी अवधि में राशनकार्ड में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की ई केवाईसी भी उचित मूल्य दुकानदार से पोस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रुप से इस अवधि में करवाई जानी है.

दुकानदार सीडिंग के उपरांत ही करें राशन वितरण
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार एनएफएसए परिवार के सभी सदस्यों की आधार, एलपीजी आईडी एवं ई केवाईसी की सीडिंग उपरांत गेहूं का वितरण निर्धारित प्रावधानुसार लाभार्थियों को किया जाए. इस अभियान के लिए रसद विभाग की ओर से सभी एनएफएसए परिवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस एवं वॉइस मैसेज भिजवाए जा रहे हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए मान्यता सुथार का चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता है कांस्य
Next: बीकानेर : संभागीय आयुक्त और रोल पर्यवेक्षक वंदना सिंघवी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, कहा – सभी दल नियुक्त करें बीएलए

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.