Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : संभागीय आयुक्त और रोल पर्यवेक्षक वंदना सिंघवी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, कहा – सभी दल नियुक्त करें बीएलए
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : संभागीय आयुक्त और रोल पर्यवेक्षक वंदना सिंघवी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, कहा – सभी दल नियुक्त करें बीएलए

charlineraj_admin November 4, 2024 1 minute read
Divisional Commissioner held a meeting of political party representatives

Divisional Commissioner held a meeting of political party representatives

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर संभागीय आयुक्त एवं मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की रोल पर्यवेक्षक वंदना सिंघवी ने सोमवार को एनआईसी कांफ्रेंस हाॅल में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए) की नियुक्ति करते हुए सूची उपलब्ध करवाई जाए.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) से लेकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तक अपना काम कर रहे हैं. इसमें बीएलए की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने पुनरीक्षण अभियान की विभिन्न तिथियों के बारे में बताया और कहा कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे, यह सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने बीकानेर पूर्व और पश्चिम के ईआरओ को सभी बीएलओ की बैठक लेने और पुनरीक्षण अभियान से जुड़े कार्य पूर्ण गंभीरता से करने के लिए निर्देशित करने को कहा. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर चौधरी, मोहम्मद रमजान अब्बासी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नितिन वत्सस, प्रहलाद सिंह मार्शल तथा आम आदमी पार्टी के संजय पाल मौजूद रहे.

Divisional Commissioner held a meeting of political party representatives

मतदान केन्द्रों का किया अवलोकन
बैठक के पश्चात् संभागीय आयुक्त ने बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशिक्षण संस्थान, जैन पीजी काॅलेज, श्री जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय भैंरूदान करनाणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ द्वारा किए गए हाउस टू हाउस सर्वे, भावी मतदाताओं के चिन्हीकरण, बीएलओ ऐप आदि के बारे में जाना. उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ द्वारा अब तक संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है, उन्हें गति लाने के लिए ताकीद किया जाए. इस दौरान एडीएम सिटी तथा ईआरओ बीकानेर पश्चिम रमेश देव, एसडीएम बीकानेर तथा ईआरओ बीकानेर पूर्व कविता गोदारा साथ रहे.

छह जनवरी को होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
संभागीय आयुक्त ने बताया कि मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 29 अक्टूबर से प्रारम्भ हुआ. छह जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 रखी गई है. मतदाताओं से 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी. 9 और 23 नवंबर को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा या स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर समिति के साथ बैठक कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा. 10 और 24 नवंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे आपत्तियों के आवेदन लिए जाएंगे. प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर तक किया जाएगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : रसोई गैस सब्सिडी के लिए NFSA लाभार्थियों को 30 नवंबर तक करवानी होगी LPG सीडिंग
Next: जयपुर : मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कहा – मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव से हो रहे युवाओं के सपने साकार, बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति हो सुनिश्चित

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.