Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की होम वोटिंग, पहले दिन 900 मतदाताओं ने घर से किया मतदान
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की होम वोटिंग, पहले दिन 900 मतदाताओं ने घर से किया मतदान

charlineraj_admin November 5, 2024 1 minute read
Home voting of Rajasthan Assembly by-election

Home voting of Rajasthan Assembly by-election

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर रहकर मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत पहले दिन विधानसभा क्षेत्र दौसा के अतिरिक्त 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 900 मतदाताओं ने इस सुविधा का उपयोग कर मतदान किया. पहले दिन के लिए लक्षित कुल 930 मतदाताओं में से 21 अपने घर पर नहीं मिले तथा 9 अन्य की होम वोटिंग के लिए आवेदन करने के बाद से मृत्यु हो गई है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, झुंझुनू, रामगढ़, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग के पहले चरण की शुरुआत सोमवार 4 नवम्बर को गई है. दौसा विधानसभा में होम वोटिंग का पहला चरण 6 नवम्बर से शुरू होगा. महाजन ने बताया कि पहले दिन सर्वाधिक मतदान चौरासी विधानसभा क्षेत्र में हुआ, जहां कुल 253 मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया. सोमवार को देवली-उनियारा में 157, खींवसर में 147, झुंझुनू में 132, रामगढ़ में भी 132 और सलूम्बर में 79 मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए मताधिकार का उपयोग किया.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 3,193 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रपत्र 12डी में आवेदन दिया है. होम वोटिंग के लिए कुल 87 मतदान दलों का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं को पूर्व सूचना देकर निर्धारित दिन और समय पर होम वोटिंग के लिए मतदानकर्मी उनके घर जाते हैं. किसी कारण से मतदाता के घर पर नहीं मिलने पर दूसरी बार भ्रमण किया जाता है. मतदान प्रक्रिया के दौरान मत की गोपनीयता भंग नहीं होने का पूरा ध्यान रखा जाता है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी महाजन ने बताया कि होम वोटिंग के पहले चरण में दौसा विधानसभा क्षेत्र में 6-7 नवम्बर को मतदान होगा. इसी प्रकार, झुंझुनू, खींवसर और सलूम्बर में 4-8 नवम्बर, रामगढ़ और चौरासी में 4-5 नवम्बर तथा देवली-उनियारा में 4-7 नवम्बर को होम वोटिंग के तहत मतदान करवाया जाएगा. इस अवधि में किसी भी कारण से मतदान नहीं कर पाने वाले मतदाताओं के घर पर मतदान दलों के भ्रमण का दूसरा दौर 9-10 नवम्बर को होगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : दुग्ध उत्पादकों को मुख्यमंत्री का दिवाली तोहफा, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत 3.25 लाख से अधिक पशु पालकों को 183.22 करोड़ रुपये का भुगतान
Next: जयपुर : देश का सबसे प्रदूषित शहर बना श्रीगंगानगर, बीकानेर भी दमघोंटू शहरों में शामिल, 91 फीसदी बढ़े खराब हवा वाले शहर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.