Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : नारी निकेतन में गूंजेगी शहनाई, 2 मूक बधिर आवासनियों का 15 जुलाई को विवाह, जिला प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से नारी निकेतन की पहल
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : नारी निकेतन में गूंजेगी शहनाई, 2 मूक बधिर आवासनियों का 15 जुलाई को विवाह, जिला प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से नारी निकेतन की पहल

charlineraj_admin July 11, 2024 1 minute read
Marriage in Bikaner Nari Niketan

Marriage in Bikaner Nari Niketan

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – आमतौर पर नारी निकेतन की पहचान बेसहारा महिलाओं के पुर्नवास गृह के रूप में होती है, लेकिन बीकानेर नारी निकेतन गृह दो आवासनियों का विवाह करवा एक अभिभावक के रूप में नायाब उदाहरण स्थापित करने जा रहा है. नारी निकेतन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यहां निवासरत दो मूक बधिर आवासनियों का विवाह करवाया जाएगा. 14 जुलाई को हल्दी, मेहन्दी और महिला संगीत का कार्यक्रम व 15 जुलाई को पाणिग्रहण संस्कार की रस्म होगी.

नारी निकेतन की अधीक्षक डॉ शारदा चौधरी ने बताया कि यहां आवासरत दो मूक बधिर आवासनियों का विवाह 15 जुलाई को जिला प्रशासन, विभाग और भामाशाहों के सहयोग से करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि दोनों आवासनियों के विवाह की समस्त रस्मों का निर्वहन पूरे परम्परागत तरीके से किया जाएगा. दोनों आवासनियों की हल्दी, मेहन्दी और महिला संगीत का कार्यक्रम 14 जुलाई को होगा. 15 जुलाई को पाणिग्रहण संस्कार की रस्म सम्पन्न होगी तथा आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा. विवाह की सभी रस्में महिला पुलिस थाने के पास स्थित राजकीय नारी निकेतन में होंगी.

समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
डॉ. चौधरी ने बताया कि दोनों आवासनियां मूक बधिर हैं और लम्बे समय से यहां आवासरत हैं. एक आवासिन जुलाई 2008 से बालिका गृह में तथा बाद में जनवरी 2011 से नारी निकेतन में निवासरत है. दूसरी महिला जनवरी 2013 से यहां निवासरत है. दोनों महिलाओं के सुखद भविष्य के लिए विभाग द्वारा विशेष प्रयास कर यह पहल की गई है. उन्होंने बताया कि ’रूल्स फोर द एडमिनेस्ट्रेशन एडमिशन एंड रिहेबिलिटेशन ऑफ पर्सन्स इन होम एंड शेल्टर्स 1970 के नियम 20 रिहेबिलिटेशन (2) ई और नियम 21 के प्रोसजिर फोर अरेजिंग द मैरिज ऑफ ए फिमेल इनमेट’ के परिप्रेक्ष्य में यह विवाह करवाया जा रहा है.

इस प्रावधान के अनुसार वर्ष 2021 नवम्बर में विभागीय आदेशानुसार विज्ञप्ति जारी कर इन महिलाओं के विवाह के लिए प्रस्ताव लिए गए. प्रस्तावों को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित विवाह उप समिति में रखा गया, जहां से सहमति प्राप्त होने पर दोनों आवसनियों के लिए विवाह प्रस्ताव स्वीकार किए गए हैं. डॉ चौधरी ने बताया कि नारी निकेतन में आवासरत आवासनियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में यह एक अहम पहल है.

सहयोग के इच्छुक कर सकते संपर्क
डॉ. चौधरी ने बताया कि इस कार्य में जिला कलेक्टर के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन और स्थानीय भामाशाहों द्वारा सहयोग किया गया है. सहयोग के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय समय में नारी निकेतन में सम्पर्क कर सकते हैं. अधीक्षक ने बताया कि एक आवासनी की बारात जोधपुर तथा अन्य की हनुमानगढ़ से आएगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने कोलायत पहुंचकर माटी कला कामगारों से किया संवाद, कल नाल में कार्यक्रम
Next: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर रहीं जिला कलेक्टर, गुसांईसर बड़ा में ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण, ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में सुनी अभाव-अभियोग

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.