
Radium Belt Campaign for Homeless Animals
चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में माँ दुर्गा गोमाता सेवा संघ की ओर निराश्रित जानवरों को रेडियम बेल्ट अभियान की शुरुआत विधायक ताराचंद सारस्वत ने की. माँ दुर्गा गोमाता सेवा संघ ने इस अभियान के तहत वर्तमान में सड़क के आस-पास विचरण करते समय निराश्रित व बेसहारा पशुओं से हो रही आकस्मिक दुर्घटना से बचाव के लिए “रेडियम बेल्ट अभियान” के रूप में बेल्ट लगाने का कार्य वृहद रूप में शुरू किया. इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत के अलावा उपखण्ड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ की महिला जज बनी महिमा दुगड़, संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र सुराणा, उपाध्यक्ष मुदित जैन, संयोजक प्रेम प्रकाश, पूर्व चेयरमैन लीलाधर बोथरा, भाजपा अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पार्षद चाँदरतन सेठिया सहित संस्था के सदस्यगण, गौ सेवक, महिला शक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिकगण मौजूद रहे.