Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • बीकानेर : खाजूवाला नगर पालिका क्षेत्र में अब सुधरेगी सड़कें, सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : खाजूवाला नगर पालिका क्षेत्र में अब सुधरेगी सड़कें, सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी

charlineraj_admin November 26, 2024 1 minute read
Now roads will improve in Khajuwala Municipal Area

Now roads will improve in Khajuwala Municipal Area

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के खाजूवाला से विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अभिशंसा पर स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से नगरीय निकायों में होने वाली सड़क निर्माण के तहत खाजूवाला नगर पालिका क्षेत्र में 2 हजार 230 मीटर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है. इसके अलावा खाजूवाला क्षेत्र में खुलेंगे पांच नए आंगनबाड़ी केंद्र, उप जिला अस्पताल के लिए जमीन हुई निःशुल्क आवंटित व पूगल क्षेत्र को एक स्कूल भी मिला है. खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने चार लाइन न्यूज़ को पूरी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है.

विधायक डॉ. मेघवाल ने बताया कि नगर पालिका खाजूवाला में हॉस्पिटल रोड से तेरापंथ भवन की ओर साढ़े चार सौ मीटर सड़क निर्माण के लिए 27 लाख, वार्ड 5 में वोडाफोन टावर से लेकर श्याम बाबा के मंदिर तक 650 मीटर लंबी सड़क के लिए 18.85 लाख, वार्ड एक में जगमाल सिंह के घर से वार्ड 3 में मैना सोमारी के घर तक ढाई सौ मीटर लंबी सड़क के लिए 7.50 लाख, वार्ड 13 में रोहताश वकील के घर से सुरेंद्र गुलगुलिया के घर तक 100 मीटर लंबी सड़क के लिए 6 लाख, साहू कटला वार्ड 10 में जगदीश बोड़ा के घर तक 200 मीटर सड़क निर्माण के लिए 12 लाख, छगन नायक के घर से निरंकारी भवन होते हुए मुख्य सड़क तक 200 मीटर सड़क निर्माण के लिए 6 लाख, रघुवीर सहारण के घर के पास वाले टावर से सीमाजन होते हुए सर्व कुमार धर्मशाला तक 200 मीटर सड़क निर्माण के लिए 5.85 लाख, महावीर गुर्जर की दुकान से भूपेंद्र के घर तक 130 मीटर सड़क निर्माण के लिए 7.80 लाख तथा करणा राम जाखड़ की दुकान से मिस्त्री मार्केट होते हुए मुख्य सड़क तक डेढ़ सौ मीटर सड़क निर्माण के लिए 9 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं.

खाजूवाला क्षेत्र में खुलेंगे पांच नए आंगनबाड़ी केंद्र
विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि खाजूवाला के चक 3 केवाईडी, बीछवाल दो भाटों का बास, देवासर, लाघासर और तीन सीएचडी में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे. उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में उनकी अभिशंसा पर यह केंद्र स्वीकृत किए गए हैं.

पूगल क्षेत्र को मिला एक स्कूल
इसी श्रृंखला में विधायक की अभिशंसा पर खाजूवाला के लिए एक राजकीय विद्यालय भी स्वीकृत किया गया है. डॉ. मेघवाल ने बताया कि पूगल के शिवनगर के छह बीएम में नया राजकीय विद्यालय प्रारंभ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि परिवर्तित बजट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई घोषणा के तहत विद्यालय स्वीकृत किया गया है.

उप जिला अस्पताल के लिए जमीन हुई निःशुल्क आवंटित
खाजूवाला विधायक के प्रयासों से खाजूवाला में उप जिला अस्पताल भवन बनाने के लिए भूमि का निशुल्क आवंटन किया गया है. विधायक ने बताया कि यह भवन खेल स्टेडियम के पास बनेगा. इसके लिए उपनिवेशन विभाग द्वारा भूमि आवंटन की मंजूरी दे दी गई है. खाजूवाला स्थित 8 केजेडी-ए के मुरब्बा नंबर 82/11 में करीब 4 हेक्टेयर भूमि पर यह अस्पताल बनाया जाएगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : चुप्पी तोड़ो महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं विषय एडवा और एसबीपीईएसएएस के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी
Next: बीकानेर : संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर व देहात कांग्रेस की संगोष्ठी संपन्न, वक्ताओं ने संविधान की उपयोगिता पर रखी बात

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.